1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अलवर के ESIC मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के ICU में भर्ती 32 वर्षीय महिला मरीज से रेप, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

अलवर के ESIC मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के ICU में भर्ती 32 वर्षीय महिला मरीज से रेप, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

राजस्थान ​(Rajasthan) के अलवर​ (Alwar) जिले से महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अलवर के ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (ESIC Medical College and Hospital) से आई एक शर्मनाक घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है।

By santosh singh 
Updated Date

अलवर : राजस्थान ​(Rajasthan) के अलवर​ (Alwar) जिले से महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अलवर के ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (ESIC Medical College and Hospital) से आई एक शर्मनाक घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। अस्पताल की ICU में भर्ती एक 32 वर्षीय महिला मरीज के साथ मेल नर्स ने दुष्कर्म किया है। इस घटना सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

पढ़ें :- Jailer 2: रजनीकांत की फिल्म ने बॉर्डर 2 और हनुमान अंश को पछाड़ा, 700 करोड़ के करीब पहुंची कमाई

ऑपरेशन के बाद ICU में थी भर्ती, नर्स ने लगाया नशे का इंजेक्शन पीड़िता को 2 जून को ट्यूब के ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया था। 4 जून को ऑपरेशन के बाद उसे ICU में शिफ्ट किया गया। यहीं पर रात के समय ड्यूटी पर तैनात मेल नर्स ने महिला को नशे का इंजेक्शन दिया और उसके बाद पर्दे लगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला उस समय अर्धचेतन अवस्था में थी और विरोध नहीं कर सकी।

होश आऩे पर डॉक्टरों को बताई आपबीती

होश में आने पर किया खुलासा, डॉक्टर के सामने कबूला जुर्म 5 जून की रात को होश में आने पर पीड़िता ने अपने पति को घटना की जानकारी दी। अगले दिन महिला ने ICU में मौजूद डॉक्टर को पूरी बात बताई। डॉक्टर ने तुरंत संबंधित मेल नर्स को बुलाया और अन्य स्टाफ की मौजूदगी में पूछताछ की, जिसमें आरोपी नर्स ने जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पीड़िता के पति ने उद्योग नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मेडिकल व कानूनी जांच जारी है।

अलवर से जयपुर तक हड़कंप

पढ़ें :- यूपी में वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल-कार्यालय

प्रशासन ने गठित की जांच कमेटी ESIC मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. असीम दास ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने भी आंतरिक जांच के लिए कमेटी गठित की है। अस्पताल के अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही इस घटना की सूचना इंटरनल कंप्लेंट कमेटी (ICC) को भी दे दी गई है।

राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप, कांग्रेस ने साधा निशाना घटना के बाद कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Former Chief Minister Ashok Gehlot) ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भाजपा सरकार में महिला सुरक्षा की स्थिति चिंताजनक है। अस्पताल जैसी सुरक्षित जगह पर ऐसी घटनाएं होना शासन की विफलता दर्शाता है। वहीं, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (PCC President Govind Singh Dotasara) ने इसे “मानवता पर कलंक” बताते हुए मुख्यमंत्री को तत्काल सख्त कदम उठाने की मांग की।

समाज की आत्मा पर हमला : नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली (Leader of Opposition Tikaram Julie) बोले कि समाज की आत्मा पर हमला टीकाराम जूली ने भी इस मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि “अस्पताल का ICU सबसे सुरक्षित स्थान माना जाता है, वहां इस तरह की घटना समाज की आत्मा पर हमला है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से जवाब मांगा कि जनता आखिर सुरक्षा की उम्मीद किससे करें?

पढ़ें :- '200 सीट' वाले पोस्टर पर सपा-कांग्रेस हुई फायर, अखिलेश बोले-बीजेपी इतना डर गई लगवा रही है ‘नक़ली पोस्टर’, ‘INDIA गठबंधन एकजुट है एकजुट रहेगा...’
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...