1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी की कानून व्यवस्था में दिखेगा बड़ा बदलाव, डीजीपी राजीव कृष्ण ने 21 IPS अफसरों को सौंपी अहम जिम्मेदारी

यूपी की कानून व्यवस्था में दिखेगा बड़ा बदलाव, डीजीपी राजीव कृष्ण ने 21 IPS अफसरों को सौंपी अहम जिम्मेदारी

यूपी के नए डीजीपी राजीव कृष्ण प्रदेश की कानून व्यवस्था (UP DGP Rajiv Krishan) को और मजबूत बनाने में जुट गए हैं। जिसके तहत डीजीपी ने 21 आईपीएस अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। राजीव कृष्ण ने इन अधिकारियों को पुलिसिंग से जुड़े 10 प्रमुख क्षेत्रों में सुधार करने के लिए क्या-क्या करना चाहिए?

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी के नए डीजीपी राजीव कृष्ण प्रदेश की कानून व्यवस्था (UP DGP Rajiv Krishan) को और मजबूत बनाने में जुट गए हैं। जिसके तहत डीजीपी ने 21 आईपीएस अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। राजीव कृष्ण ने इन अधिकारियों को पुलिसिंग से जुड़े 10 प्रमुख क्षेत्रों में सुधार करने के लिए क्या-क्या करना चाहिए? उसकी रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा है। इन 10 क्षेत्रों के लिए एक-एक अधिकारी मुख्यालय और 1-1 फील्ड में तैनात किया गया है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

मिली जानकारी के अनुसार इन सभी अधिकारियों को एक माह के भीतर पुलिसिंग से जुड़े दस क्षेत्रों में सुधारों को लेकर रिपोर्ट तैयार करके डीजीपी राजीव कृष्ण को सौंपना होगा। ताकि वे प्रदेश की कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए प्रभावी ढंग से रोडमैप तैयार कर सकें। इन्हीं रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। जिससे पुलिसिंग व्यवस्था को पहले से और ज्यादा बेहतर किया जा सके।

रुचि अनुसार सौंपी गई है जिम्मेदारी

डीजीपी राजीव कृष्ण (DGP Rajiv Krishan) ने बताया कि सभी अधिकारियों को उनके रुचि के अनुसार जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस कार्य को पूरा करने के लिए उन्हें एक महीने का समय दिया गया है। इस दौरान सभी अधिकारी संबंधित क्षेत्रों के विषय में रोडमैप तैयार करेंगे। रिपोर्ट सौपने के बाद उसे लागू किया जाएगा। जिसका उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को पहले से अधिक प्रभावी, बेहतर और व्यवहारिक बनाना है।

यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण (UP DGP Rajiv Krishan) ने आगे कहा कि पुलिसकर्मियों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े इसलिए ऐसा किया जा रहा है। ये पहली बार है जब पुलिसिंग में सुधार के लिए एक सिपाही से लेकर एडीजी रैंक के अधिकारियों की भागीदारी होगी। इसे आसानी से धरातल पर लागू किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त महिला पुलिसकर्मियों से संबंधित सुझाव भी इस रिपोर्ट में शामिल होंगे।

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...