A cargo ship sank Pacific Ocean : प्रशांत महासागर में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब 3,000 वाहनों से लोड मालवाहक जहाज आग लगने के कारण डूब गया। मॉर्निंग मिडास नाम का यह जहाज 3,000 नए वाहनों को लेकर मेक्सिको जा रहा था। जहाज में लगभग 800 इलेक्ट्रिक वाहन भी थे। आग लगने के बाद चालक दल के सदस्यों को एक अन्य जहाज ने बचा लिया। आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाया नहीं जा सका था।
पढ़ें :- China Typhoon Dolphin : चीन में तूफान डॉल्फिन का खतरा, शंघाई में 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द
लंदन स्थित जोडियाक मैरीटाइम नाम की शिपिंग कंपनी (Zodiac Maritime Shipping Company)के अनुसार, जहाज अलास्का में अलेउतियन द्वीप श्रृंखला (Aleutian Islands chain) के पास अंतरराष्ट्रीय जल (international waters) में डूबा है। एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, खराब मौसम के कारण आग और बढ़ गई जिसके बाद जहाज एक तरफ पानी में झुक गया और फिर वह डूब गया। मॉर्निंग मिडास (Morning Midas) नाम का यह जहाज जमीन से 415 मील दूर, 16,404 फीट की गहराई में डूबा है।