1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में गजब सियासी संयोग : दोपहर में पूर्व MLA ने थामा सपा का दामन, शाम होते ही भाजपा ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य

यूपी में गजब सियासी संयोग : दोपहर में पूर्व MLA ने थामा सपा का दामन, शाम होते ही भाजपा ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य

BJP State Working Committee List : यूपी की सियासत में सोमवार को गज़ब संयोग देखने को मिला, जब सपा में शामिल होने वाले बदायूं की दातागंज सीट से पूर्व विधायक सिनोद कुमार शाक्य को शाम होने तक भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बना दिया। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यूपी की राजनीति में इस घटनाक्रम की चर्चा तेज है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- बदायूं में BJP को झटका, पूर्व विधायक सिनोद शाक्य और कुशाग्र सागर सपा में शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

दरअसल, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी ने सोमवार को भाजपा, बसपा समेत विभिन्न दलों को छोड़कर कई पूर्व विधायकों और प्रमुख नेताओं ने अपने बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ सोमवार को साइकिल पर सवार हुए। सपा में शामिल होने वाले नेताओं में बदायूं जिले के बिसौली सुरक्षित से पूर्व विधायक श्री कुशाग्र सागर, दातागंज बदायूं से पूर्व विधायक सिनोद कुमार शाक्य, ब्लाक प्रमख बदायूं, कालीचरण उर्फ केसी शाक्य, बसपा से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रहे।

हालांकि, भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की सूची जारी की तो कहानी में एक नया मोड़ आया। जिसमें सिनोद शाक्य का नाम भी शामिल होने की जानकारी सामने आई है। शाम को भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नई सूची जारी की, तो उसमें भी सिनोद शाक्य का नाम दर्ज था। उन्हें बदायूं से प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। सूची में उनका नाम 88वें नंबर पर है। सवाल यह है कि भाजपा को अपने नेता के सपा में शामिल होने की खबर नहीं थी, या प्रदेश कार्यसमिति की सूची पहले ही तैयार हो चुकी थी?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...