Viral Video: महाराष्ट्र के पुणे में पानी की बर्बादी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां पानी की मुख्य पाइपलाइन अचानक फट गई, जिसके बाद तेज दबाव से पानी सड़कों पर बहने लगा। बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे के भीतर लगभग 10 लाख लीटर पानी बर्बाद हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर पानी भरने से यातायात भी प्रभावित हुआ।
पढ़ें :- पार्क में बैठे कपल पर टूट पड़े 8 लड़के, बदसलूकी का विरोध किया तो बरसाए लाठी-डंडे! BJP नेता ने बताया 'कट्टरपंथ'
दरअसल, यह घटना रविवार को पुणे के अंबेगांव बुद्रुक इलाके में हुई। यहां पुणे नगर निगम की समान जलापूर्ति परियोजना के तहत बिछाई गई करीब 1400 मिलीमीटर व्यास की मुख्य पाइपलाइन अचानक फट गई। यह पाइपलाइन वडगांव वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से मोहम्मदवाड़ी तक पानी पहुंचाती है।
स्थानीय निवासी ने पाइपलाइन फटने की सूचना नगर निगम के कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद अधिकारियों ने पानी की सप्लाई बंद कराई। नगर निगम के मुताबिक, सूचना मिलने के कुछ ही मिनटों के भीतर पाइपलाइन में पानी की पंपिंग रोक दी गई। मरम्मत का काम शुरू किया गया और सोमवार सुबह तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया।
#पुणे ऐन दुष्काळात आंबेगावमध्ये जलवाहिनी फुटली आणि नागरिकांमध्ये घबराट पसरली! हायड्रोलिक टेस्टिंग न करताच काम पूर्ण केल्याचा हा परिणाम आहे का हा ? तसे असेल तर ठेकेदार, अभियंते आणि कन्सल्टंट या तिघांचीही जबाबदारी निश्चित होणार का?
#Pune #Punenews https://t.co/Pq4UoDuzFK— Brijmohan Patil (@brizpatil) November 22, 2026
पढ़ें :- 137 मिलियन व्यूज वाले 2 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, होंडा डीलर ने दिया जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम के प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि एक तरफ शहर में पानी की कटौती की जा रही है और लोगों से पानी बचाने की अपील होती है, दूसरी तरफ सरकारी पाइपलाइनों से लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।
नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, पाइपलाइन के नीचे पहले से पानी की लाइनें, बिजली के केबल और सीवेज लाइनें मौजूद थीं। संकरी सड़क के कारण निर्माण के दौरान वेल्डिंग की गुणवत्ता बनाए रखने में दिक्कत आई थी। हालांकि, पाइपलाइन फटने की सटीक वजह की पुष्टि नहीं हुई है।