हाल ही में सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो से डांस का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़की 'स्त्री 2' के गाने 'आज की रात' पर डांस करती हुई नजर आ रही है । मेट्रो में आए दिन रील बनाने वाले और छपरी अपने अजीब रवैये से लोगों को परेशान करते रहते हैं।
Girl Dance Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो से डांस का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़की ‘स्त्री 2’ के गाने ‘आज की रात’ पर डांस करती हुई नजर आ रही है । मेट्रो में आए दिन रील बनाने वाले और छपरी अपने अजीब रवैये से लोगों को परेशान करते रहते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की क्रॉप टॉप और रिप्ड जींस में स्त्री-2 फिल्म के गाने ‘आज की रात’ पर तमन्ना भाटिया के हुक स्टेप करती दिखाई दे रही है।
इस डांस पर यात्रियों के रिएक्शन भी दिखाए गए हैं, जिनमें से कुछ परेशान हैं और कुछ डांस को एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आज की रात गाने पर मेट्रो में डांस करती लड़की के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @_sahelirudra_ नाम के अकाउंट पर शेयर किया है।
View this post on Instagram
पढ़ें :- साधु बनने की सनक में अधेड़ ने कुल्हाड़ी से काटा अपना गुप्तांग, बेटी की शादी से ठीक पहले खौफनाक कदम
जिसे अब तक लाखों बार देखा जा चुका है तो वहीं हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं, एक यूजर ने लिखा- ‘ऐसे लोगों के लिए प्रशासन को अच्छी सी दवा का इंतजाम करना चाहिए’ दूसरे यूजर ने लिखा- ‘यह एंटरटेनमेंट नहीं सार्वजनिक उपद्रव है’।