1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जनता को बांटने वाली और गुमराह करने वाली सरकार नहीं बनानी है… झारखंड में पहले चरण की वोटिंग के बीच बोले खरगे

जनता को बांटने वाली और गुमराह करने वाली सरकार नहीं बनानी है… झारखंड में पहले चरण की वोटिंग के बीच बोले खरगे

सभी मतदाताओं से आग्रह है कि वो लोकतंत्र व संविधान को मजबूत व सशक्त बनाने के लिए अपना बहुमूल्य वोट ज़रूर डालें। झारखंड की जनता को सभी के सामाजिक न्याय, समावेशी विकास व सुशासन एवं जल, जंगल, जमीन व जनजातीय सभ्यता के संरक्षण के लिए वोट देना है, विभाजनकारी ताक़तों को राज्य से दूर रखना है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज वोटिंग शुरु हो गई है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे का बयान आया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, झारखंड चुनाव के प्रथम चरण, वायनाड लोकसभा उपचुनाव व 10 राज्यों के 31 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए मतदान आज शुरू हो गया है।

पढ़ें :- संत रविदास नगर का नाम बहाल किए जाने पर मायावती ने योगी सरकार का जताया अभार, कहा-सरकार अन्य जिलों के पुराने नाम भी करे बहाल

इसके साथ ही लिखा, सभी मतदाताओं से आग्रह है कि वो लोकतंत्र व संविधान को मजबूत व सशक्त बनाने के लिए अपना बहुमूल्य वोट ज़रूर डालें। झारखंड की जनता को सभी के सामाजिक न्याय, समावेशी विकास व सुशासन एवं जल, जंगल, जमीन व जनजातीय सभ्यता के संरक्षण के लिए वोट देना है, विभाजनकारी ताक़तों को राज्य से दूर रखना है।

EVM पर बटन दबाने से पहले आपको सोचना है कि हमें केवल जन-जन का जुड़ाव व भागीदारी सुनिश्चित करने वाली सरकार बनानी है, जनता को बांटने वाली गुमराह करने वाली व ध्रुवीकरण करने वाली सरकार नहीं बनानी है, तभी संविधान के मूल्यों को हम बचा पाएंगे।

जो हमारे साथी पहली बार मतदान कर रहें हैं, उनका हम स्वागत व अभिनंदन करते हैं। सोच-समझकर अपने अधिकारों का निर्वाह करें। मतदान ज़रूर करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।

 

पढ़ें :- UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट हुआ जारी, जानिए कितनी गई कटऑफ?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...