सोनौली में साईं बाबा के महासमाधि दिवस पर 14 वर्षों से हो रहा भव्य भंडारा
पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: शिरडी के श्री साईं बाबा के महासमाधि दिवस (विजयादशमी) के पावन अवसर पर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली नगर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने साईं बाबा की विशेष पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। भंडारे में क्षेत्र के साथ-साथ नेपाल से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के आयोजक पंकज जायसवाल ने बताया कि सोनौली नगर में पिछले 14 वर्षों से साईं बाबा के महासमाधि दिवस पर भव्य भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में हर वर्ष भारत और नेपाल के श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल होते हैं और प्रसाद ग्रहण कर बाबा का आशीर्वाद लेते हैं।
भंडारे के दौरान श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। आयोजन में उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष बबलू सिंह, समाजवादी पार्टी के नेता बैजू यादव, श्रीनिवास जायसवाल, मनोनीत सभासद हरिनारायण लोध,राजू गुप्ता,विजय यादव सहित नगर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 