1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बीजेपी के सभासद संजय सिंह राठौर की अगुवाई में भव्य श्रीराम शोभा यात्रा निकली, राममय हुआ वातावरण

बीजेपी के सभासद संजय सिंह राठौर की अगुवाई में भव्य श्रीराम शोभा यात्रा निकली, राममय हुआ वातावरण

अयोध्या में भव्य राम मंदिर के लोकार्पण और अचल मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ में चहुंओर उल्लास है। इसी क्रम में राजीव गांधी वार्ड - प्रथम, गोमती नगर के भारतीय जनता पार्टी के सभासद संजय सिंह राठौर की अगुवाई में रविवार को भव्य श्री राम शोभा यात्रा मलिक टिंबर स्थित श्रवण पार्क से 8- 9 किलोमीटर के क्षेत्रीय भ्रमण परिपथ को पूर्ण करने वाली भक्ति , उत्साह और राममय वातावरण के साथ निकाली गई।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। अयोध्या में भव्य राम मंदिर के लोकार्पण और अचल मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ में चहुंओर उल्लास है। इसी क्रम में राजीव गांधी वार्ड – प्रथम, गोमती नगर के भारतीय जनता पार्टी के सभासद संजय सिंह राठौर की अगुवाई में रविवार को भव्य श्री राम शोभा यात्रा मलिक टिंबर स्थित श्रवण पार्क से 8- 9 किलोमीटर के क्षेत्रीय भ्रमण परिपथ को पूर्ण करने वाली भक्ति , उत्साह और राममय वातावरण के साथ निकाली गई। हाईकोर्ट की लखनऊ खंड पीठ में अपर शासकीय अधिवक्ता यूसी सिंह ने बताया कि श्री राम शोभा यात्रा में शुभचिंतकों के साथ शामिल हुआ।

पढ़ें :- 12 दिसंबर को अखिलेश यादव अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन, सपा नेता पवन पांडेय ने दी जानकारी

दीपोत्सव की तैयारी है। हर आम व खास व्यक्ति आह्लादित है। नगर अवधपुरी की तरह ही शोभायमान हो रहा है। प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में लोग अपने घर या मोहल्ले में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दे रहे हैं।

 

 

पढ़ें :- 'पंचायत चुनाव नहीं होने दूंगा, ये मेरे पास पावर है...' यूपी के पंचायती राज मंत्री ओपी राजभर का बयान वायरल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...