1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. अयोध्या के बाद माता सीता की जन्मस्थली ‘सीतामढ़ी’ में बनेगा भव्य मंदिर; ट्रस्ट का गठन, CM नीतीश ने शेयर किया डिजाइन

अयोध्या के बाद माता सीता की जन्मस्थली ‘सीतामढ़ी’ में बनेगा भव्य मंदिर; ट्रस्ट का गठन, CM नीतीश ने शेयर किया डिजाइन

Grand temple of Mata Sita in 'Sitamarhi': बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के ऐलान से पहले सीएम नीतीश कुमार एक के बाद एक बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं। शनिवार को सीएम नीतीश ने पेंशन योजना की राशि में वृद्धि का ऐलान किया था। जिसके बाद उन्होंने एक और मास्टरस्ट्रोक चल दिया है। दरअसल, सीएम नीतीश ने रविवार को माता सीता की जन्मस्थली 'सीतामढ़ी' में भव्य मंदिर निर्माण का ऐलान किया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Grand temple of Mata Sita in ‘Sitamarhi’: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के ऐलान से पहले सीएम नीतीश कुमार एक के बाद एक बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं। शनिवार को सीएम नीतीश ने पेंशन योजना की राशि में वृद्धि का ऐलान किया था। जिसके बाद उन्होंने एक और मास्टरस्ट्रोक चल दिया है। दरअसल, सीएम नीतीश ने रविवार को माता सीता की जन्मस्थली ‘सीतामढ़ी’ में भव्य मंदिर निर्माण का ऐलान किया है।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘मुझे बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि जगत जननी मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम, सीतामढ़ी को समग्र रूप से विकसित किए जाने हेतु भव्य मंदिर सहित अन्य संरचनाओं का डिजाइन अब तैयार हो गया है, जिसे आपके साथ साझा किया जा रहा है। इसके लिए एक ट्रस्ट का भी गठन कर दिया गया है ताकि निर्माण कार्य में तेजी आ सके।’

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें

सीएम ने आगे लिखा, ‘हमलोग पुनौराधाम, सीतामढ़ी में भव्य मंदिर निर्माण शीघ्र पूरा कराने हेतु कृतसंकल्पित हैं। पुनौराधाम में मां जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण हम सभी बिहारवासियों के लिए गौरव और सौभाग्य की बात है।’ इसके साथ उन्होंने मंदिर के डिजाइन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...