1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बीजेपी को बड़ा झटका,पूर्व सांसद के बाद अब पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने भी छोड़ी पार्टी, फेसबुक पर डाली लंबी-चौड़ी पोस्ट

बीजेपी को बड़ा झटका,पूर्व सांसद के बाद अब पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने भी छोड़ी पार्टी, फेसबुक पर डाली लंबी-चौड़ी पोस्ट

यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections) से पहले भाजपा (BJP) को झटके पर झटका लग रहा है। अभी हाल में आंवला से पूर्व सांसद धर्मेन्द्र कश्यप (Former MP Dharmendra Kashyap) ने भाजपा छोड़कर सपा ज्वाइन की है। अब बदायूं की बिसौली विधानसभा सीट (Bisauli Assembly Constituency) से विधायक रहे कुशाग्र सागर (Former MLA Kushagra Sagar) ने भी भाजपा से इस्तीफा देते हुए उन्होंने फेसबुक पर पार्टी की नीतियों के खिलाफ नाराजगी जताई है।

By santosh singh 
Updated Date

बदायूं। यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections) से पहले भाजपा (BJP) को झटके पर झटका लग रहा है। अभी हाल में आंवला से पूर्व सांसद धर्मेन्द्र कश्यप (Former MP Dharmendra Kashyap) ने भाजपा छोड़कर सपा ज्वाइन की है। अब बदायूं की बिसौली विधानसभा सीट (Bisauli Assembly Constituency) से विधायक रहे कुशाग्र सागर (Former MLA Kushagra Sagar) ने भी भाजपा से इस्तीफा देते हुए उन्होंने फेसबुक पर पार्टी की नीतियों के खिलाफ नाराजगी जताई है। कुशागर ने सोशल मीडिया पर लंबी-चौड़ी पोस्ट भी लिखी है। माना जा रहा है कि जल्द ही कुशाग्र भी सपा ज्वाइन कर सकते हैं।

पढ़ें :- यूपी विधानसभा में कांग्रेस कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव के सवाल पर आराधना मोना मिश्रा बोलीं- यह निर्णय नेतृत्व लेगा

फेसबुक पर डाली भावुक पोस्ट में कुशाग्र सागर (Kushagra Sagar) ने लिखा-11 साल तक परिवार समझकर सेवा की। किसी भी संगठन में 11 वर्ष तक जुड़े रहना सिर्फ राजनीतिक जुड़ाव नहीं, बल्कि भावनात्मक रिश्ता होता है। मैंने संगठन को अपना परिवार समझा, अपना 100% दिया, व्यक्तिगत कठिनाइयों और तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद हर संभव प्रयास किया। उन्होंने आगे लिखा कि दर्द पद या प्रतिष्ठा का नहीं, बल्कि सम्मान और विश्वास टूटने का है। जब 11 साल की मेहनत के बाद भी अपनापन नहीं मिला तो मन को ठेस पहुंची। यह अंत नहीं, आत्मसम्मान की नई शुरुआत है। उनके इस पोस्ट के बाद जिले की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

नाराजगी की वजह

कुशाग्र सागर (Kushagra Sagar) लंबे समय से वर्तमान विधायक आशुतोष मौर्य उर्फ राजू (MLA Ashutosh Maurya, alias Raju) को भाजपा में अहमियत दिए जाने से नाराज चल रहे थे। आशुतोष मौर्य सपा से विधायक हैं, लेकिन राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद से उनके भाजपा की ओर झुकाव की चर्चाएं तेज हैं। अप्रैल 2024 में उनकी पत्नी सुषमा मौर्य (पूर्व चेयरमैन बिल्सी नगर पालिका) और बहन ने भाजपा ज्वाइन की थी। इसे 2027 के टिकट का ट्रेलर माना जा रहा था, जिससे कुशाग्र खेमे में असंतोष बढ़ा।

पिता भी रह चुके हैं विधायक

पढ़ें :- UP Election 2027 : मौलाना सैफ अब्बास का अखिलेश और ओवैसी पर तीखा वार, बोले-34 साल से मुसलमानों को ठग रही है सपा

कुशाग्र सागर (Kushagra Sagar) बिसौली के बड़े राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके पिता योगेंद्र कुमार सागर विधायक रहे हैं। कुशाग्र खुद 2017 में भाजपा के टिकट पर 1,00,287 वोट पाकर 10,688 वोटों से जीते थे। 2022 में फिर आमना-सामना हुआ, लेकिन इस बार वह मात्र 1,834 वोटों के बेहद कम अंतर से चुनाव हार गए। उन्हें 1,08,735 वोट मिले जबकि आशुतोष मौर्य (Ashutosh Maurya) को 1,10,569 वोट मिले।

सपा में होंगे शामिल

कुशाग्र सागर (Kushagra Sagar) जल्द ही समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बिसौली सीट पर बड़ा उलटफेर होगा। एक तरफ आशुतोष मौर्य (Ashutosh Maurya)  का भाजपा में जाना और दूसरी तरफ कुशाग्र का सपा में आना। हालांकि अभी तक सपा ज्वाइनिंग की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...