1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आज CM योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बड़ी बैठक, 16 से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर लगने की उम्मीद

आज CM योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बड़ी बैठक, 16 से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर लगने की उम्मीद

लखनऊ: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज लखनऊ में कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में 16 से अधिक महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। जिनमें शिक्षकों-कर्मचारियों को ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज, 4 सरकारी अस्पतालों को PPP मॉडल पर चलाने और प्रयागराज SRN अस्पताल की क्षमता 1,250 से बढ़ाकर 3,000 बेड करने जैसे प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- 'रामभक्त दीप प्रज्वलन का विश्व कीर्तिमान बनाने को तैयार...' अयोध्या दीपोत्सव को लेकर बोले सीएम योगी

रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी के लगभग 10 लाख शिक्षक और कर्मचारियों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक के मुफ्त और कैशलेस इलाज की सुविधा का प्रस्ताव कैबिनेट के सामने रख जा सकता है। अगर इस पर मुहर लगती है तो सीधे तौर पर कर्मचारियों व उनके आश्रितों सहित करीब 50 लाख लोगों को योजना का लाभ मिल सकता है। इसके साथ 200 या उससे अधिक बेड क्षमता वाले 4 सरकारी अस्पतालों को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर संचालित करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। वहीं, प्रयागराज SRN अस्पताल की क्षमता 1,250 से बढ़ाकर 3,000 बेड करने की तैयारी है।

IIT कानपुर में UP साइबर सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर स्थापित करने, मैनपुरी सैनिक स्कूल के लिए 9.524 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देने और प्रयागराज के देवघाट-झलवा में इलाहाबाद हाईकोर्ट के क्लास-1 और क्लास-2 अधिकारियों के लिए 845 नए आवास (टाइप-3 के 533 और टाइप-4 के 312) बनाने का प्रस्ताव है। इस बैठक में फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे और झांसी लिंक एक्सप्रेसवे के विकासकर्ताओं के चयन पर चर्चा की उम्मीद है। इसके अलावा,  राज्य पशुधन मिशन, पंचायतीराज नियमावली-2026, अंतर्देशीय जलयान नियमावली-2026, और निवेशकों व सब्सिडी से जुड़ी नई नीतियों पर भी फैसले लिए जाने की संभावना है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...