लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ के अलीगंज में स्थित एक कोचिंग सेंटर (Fire in Coaching Centre) में सोमवार को भीषण आग लगी है। आग लगने से कोचिंग सेंटर में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए स्टूडेंट्स कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग से नीचे कूद गए। इस दौरान कई स्टूडेंट्स के घायल होने की सूचना है। मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौजूद हैं। आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। शार्ट सर्किट (Fire by Short Circuit) से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
पढ़ें :- आईआईएलएम एकेडमी लखनऊ कैंपस में ब्लड डोनेशन ड्राइव का सफलतापूर्वक आयोजन, स्टूडेंट्स, फैकल्टी और स्टाफ ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया
लखनऊ
अलीगंज के पुरनिया इलाके में दुकान में लगी भीषण आग
आग लगते ही इलाके में मची अफरा-तफरी
दुकान के ऊपर चल रही थी कोचिंग, छात्र-छात्राएं फंसे
जान बचाने के लिए छज्जे और छत से कूदे लोग
धुएं और लपटों से घिर गई पूरी इमारत
स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव कार्य में किया सहयोग
सूचना पर… pic.twitter.com/8D3cpMgbxx— Jaya Singh. (@SinghJaya_) June 22, 2026
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने व घायलों को उचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
पढ़ें :- Lucknow News: राजधानी लखनऊ में शनिवार को बंद रहेंगे प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूल
बताया जा रहा है कि आईटी की कोई कंपनी है, जहां बच्चे ट्रेनिंग करते हैं वही बच्चे फंसे हुए हैं। एक फायर कर्मी ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार 10 से 12 लोग यहां पर फंसे हुए हैं। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर मौजूद है और आग बुझाने का प्रयास जारी है।
सीएम योगी ने लिया घटना का संज्ञान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के अलीगंज में एक कोचिंग सेंटर में लगी आग की घटना का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों में तेज़ी लाने और घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने का आदेश दिया। प्रशासन को सभी स्तरों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों की लगातार निगरानी करने और घायलों के उचित इलाज के निर्देश भी दिए।
अलीगंज के पुरनिया इलाके में दुकान में भीषण आग लगी है। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। दुकान के ऊपर चल रही थी कोचिंग, छात्र-छात्राएं फंसे हैं। जान बचाने के लिए छज्जे और छत से कूदे लोग। धुएं और लपटों से घिर गई पूरी इमारत। स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं।