1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नगर पालिका अध्यक्ष और मीट विक्रेताओं के संग हुई बैठक,खुले में मीट बिक्री रोकने के निर्देश

नगर पालिका अध्यक्ष और मीट विक्रेताओं के संग हुई बैठक,खुले में मीट बिक्री रोकने के निर्देश

नगर पालिका अध्यक्ष और मीट विक्रेताओं के संग हुई बैठक,खुले में मीट बिक्री रोकने के निर्देश

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नगर पालिका नौतनवा कार्यालय में बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी और अधिशासी अधिकारी संदीप सरोज ने नगर के मीट विक्रेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में खुले में और सड़क किनारे मीट काटने एवं बेचने की समस्या पर चर्चा की गई।

पढ़ें :- यूपी विधानसभा में कांग्रेस कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव के सवाल पर आराधना मोना मिश्रा बोलीं- यह निर्णय नेतृत्व लेगा

नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने मीट विक्रेताओं से अपील की कि वे खुले में मीट काटना और बेचना बंद करें, क्योंकि इससे आम जनता को परेशानी होती है और स्वच्छता बनाए रखने में भी कठिनाई आती है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा एक उपयुक्त स्थान चिन्हित किया जा रहा है, जहां सभी मीट विक्रेता अपने व्यवसाय को स्थानांतरित कर सकेंगे। इससे नगर की सफाई व्यवस्था बेहतर होगी और शासन के नियमों का भी पालन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

इस दौरान पालिका अध्यक्ष ने विक्रेताओं को आश्वस्त किया कि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी, बल्कि यह कदम उनके व्यापार को व्यवस्थित करने और जनता की सुविधा के लिए उठाया जा रहा है। बैठक में नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक रमाशंकर सिंह सहित सभी सभासदगण भी उपस्थित रहे और उन्होंने इस निर्णय का समर्थन किया।

नगर पालिका प्रशासन ने मीट विक्रेताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें :- यूपी में वोटर लिस्ट पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, पीलीभीत में 13 हजार लोगों के नाम बदलने का दावा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...