Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. अक्षय तृतीया पर ‘वाल्मीकि रामायण’ का नया पोस्टर रिलीज, फिल्म का संगीत मशहूर संगीतकार और गीतकार इलैयाराजा तैयार करेंगे

अक्षय तृतीया पर ‘वाल्मीकि रामायण’ का नया पोस्टर रिलीज, फिल्म का संगीत मशहूर संगीतकार और गीतकार इलैयाराजा तैयार करेंगे

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। भावना तलवार (Bhavna Talwar) के तरफ से निर्देशित ‘वाल्मीकि रामायण’ (Valmiki Ramayana) का एक नया पोस्टर अक्षय तृतीया (Akshay Tritiya) के अवसर पर जारी किया गया है। इस पोस्टर में प्रभु राम की धनुष के साथ अद्भुत छवि दिखाई गई है। इसके साथ ही निर्माताओं ने फिल्म के संगीत को लेकर एक अहम जानकारी शेयर की है।

पढ़ें :- 'दृश्यम 4' में फिर लौटेंगे अजय देवगन? विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट!

कौन तैयार करेगा ‘वाल्मीकि रामायण’ का संगीत?

आज अक्षय तृतीया (Akshay Tritiya) के शुभ अवसर पर निर्माताओं ने ‘वाल्मीकि रामायण’ (Valmiki Ramayana)  का नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर के साथ निर्माताओं ने फिल्म के संगीत को लेकर अहम जानकारी शेयर की है। निर्माताओं ने यह आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि इस फिल्म का संगीत मशहूर संगीतकार और गीतकार इलैयाराजा (Renowned Musician and Lyricist Ilaiyaraaja) तैयार करेंगे।

इलैयाराजा ने अपने संगीत करियर के पूरे किए 50 साल

इलैयाराजा ने 10 जनवरी 2026 को अपने संगीत करियर के 50 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर बंगलूरू में एक स्पेशल कॉन्सर्ट का आयोजन भी किया गया था। ‘इलैयाराजा 50: ए लेजेंडरी म्यूजिकल जर्नी’ नाम का यह इवेंट, 10 जनवरी 2026 को माडवारा के एनआईसीई ग्राउंड्स में किया गया था।

कब रिलीज होगी ‘वाल्मीकि रामायण’?

पढ़ें :- Viral : तेज प्रताप यादव की गोद में बैठकर सारा गुरपाल का रोमांटिक डांस देख लोग हुए शॉक्ड, हसीना का रोमांस देखकर शर्म से पानी-पानी हुईं स्वरा भास्कर

फिल्म ‘वाल्मीकि रामायण’ (Valmiki Ramayana)  का निर्देशन भावना तलवार ने किया है। फिल्म ‘वाल्मीकि रामायण’ 02 अक्तूबर 2026 को रिलीज होगी। साबुल सिरिल के साथ सिनेमैटोग्राफर बिनोद प्रधान और साउंड डिजाइनर रेसुल पुकुट्टी भी इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं। ‘वाल्मीकि रामायण’ का लेखन आनंद नीलकंठन और चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने मिलकर किया है।

Advertisement