नई दिल्ली। सदियों से महिलाएं नोज पिन पहनती आ रही है। भारतीय संस्कृति में नाक की लौंग केवल एक आभूषण नहीं मानी जाती, बल्कि इसका संबंध परंपरा, सौंदर्य और आध्यात्मिक मान्यताओं से भी जोड़ा जाता है। भले ही समय के साथ इसका स्वरूप बदल गया हो, लेकिन इसकी धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व आज भी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नोज पिन यानी नाक की लौंग को सकारात्मक ऊर्जा, स्त्री शक्ति और आकर्षण का प्रतीक माना जाता है। नाक का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है। शुक्र ग्रह प्रेम, सुंदरता, विलासिता, आकर्षण और वैवाहिक सुख का कारक है। ऐसी मान्यता है कि नोज पिन पहनने से शुक्र ग्रह की ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है, जिससे व्यक्तित्व में निखार आता है और जीवन में सुख-समृद्धि मिलती है।
पढ़ें :- 07 जून 2026 का राशिफल : रविवार को बुध और शुक्र बना रहा शुभ योग, वृषभ,मिथुन और कन्या राशि के जातकों पर बरसेगी देवी लक्ष्मी की कृपा
आत्मविश्वास और मानसिक संतुलन
मान्यताओं के अनुसार, नोज पिन भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में भी सहायक होती है। इसे पहनने से महिलाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। कई लोगों का मानना हैं कि सोने या चांदी की नोज पिन सकारात्मक सोच को बढ़ाती है और मन को शांत करती है। आस्था रखने वाले लोग इसे शुभ मानते हैं।
वैवाहिक सुख का प्रतीक
हमारे भारतीय समाज में विवाहित महिलाओं के नोज पिन पहनने की परंपरा बहुत पुरानी है। क्योंकि इसे प्रेम, समृद्धि और सुखी दांपत्य जीवन का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा कई क्षेत्रों में नोज पिन को सुहाग के अहम चिन्हों में भी शामिल किया जाता है। इसी कारण से विवाह के बाद कई महिलाएं इसे नियमित रूप से पहनती हैं।
पढ़ें :- लाख कोशिशों के बाद भी नहीं उतर रहा कर्ज? यह चमत्कारी रत्न रातोंरात बदल सकता है किस्मत
बाईं नाक का महत्व
भारतीय दर्शन में बाईं नासिका को स्त्री ऊर्जा से जोड़ा गया है। इसी कारण अधिकतर महिलाओं की नाक बाईं ओर छिदवाई जाती है। ऐसी मान्यता है कि इससे शरीर में ऊर्जा का संतुलन बना रहता है और सकारात्मकता बढ़ती है। इसके अलावा कई आध्यात्मिक परंपराओं में नोज पिन को नकारात्मक ऊर्जा यानी बुरी नजर से बचाने वाला भी माना जाता है। वहीं, ज्योतिष में शुक्र ग्रह से जुड़े मोती, हीरा या सफेद रंग के रत्नों वाली नोज पिन को शुभ माना जाता है।
किस धातु की नोज पिन पहनें?
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, सोने की नोज पिन आत्मविश्वास, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक मानी जाती है। वहीं दूसरी ओर चांदी की नोज पिन मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन से जोड़ी जाती है। वहीं कुछ ज्योतिषी व्यक्ति की कुंडली के अनुसार, रत्न जड़ी नोज पिन पहनने की सलाह देते हैं।