1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा सेक्टर-24 के केंद्रीय विद्यालय में क्लासरूम की छत से प्लास्टर गिरने से एक छात्र घायल, प्लास्टर बच्चे पर गिरने उसका कंधा हुआ डिस्लोकेट

नोएडा सेक्टर-24 के केंद्रीय विद्यालय में क्लासरूम की छत से प्लास्टर गिरने से एक छात्र घायल, प्लास्टर बच्चे पर गिरने उसका कंधा हुआ डिस्लोकेट

नोएडा के सेक्टर-24 स्थित केंद्रीय विद्यालय (Kendriya Vidyalaya, Sector 24, Noida) से एक बेहद लापरवाही भरी घटना सामने आई है। यहां एक क्लासरूम की छत से अचानक प्लास्टर गिरने से एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, छत का प्लास्टर सीधे छात्र के ऊपर गिरा, जिससे उसका कंधा डिस्लोकेट (Shoulder Dislocated) हो गया।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। नोएडा के सेक्टर-24 स्थित केंद्रीय विद्यालय (Kendriya Vidyalaya, Sector 24, Noida) से एक बेहद लापरवाही भरी घटना सामने आई है। यहां एक क्लासरूम की छत से अचानक प्लास्टर गिरने से एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, छत का प्लास्टर सीधे छात्र के ऊपर गिरा, जिससे उसका कंधा डिस्लोकेट (Shoulder Dislocated) हो गया। छात्र को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन इस हादसे को लेकर स्कूल प्रशासन (School Administration) की तरफ से चुप्पी बरती जा रही है।

पढ़ें :- डीएम,एडीएम,सीडीओ सहित अन्य अधिकारियों का मीटिंग के दौरान कुर्सियों पर योग करते वीडियो आया सामने

दरअसल, यह घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है, लेकिन न तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई और न ही स्कूल की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है। जब मीडिया द्वारा थाना सेक्टर-24 पुलिस (Sector 24 Police Station) से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें स्कूल प्रशासन की ओर से इस मामले की कोई जानकारी नहीं दी गई थी। अब उन्हें पता चला है कि एक छात्र घायल हुआ था।

अभिभावकों में घटना को लेकर नाराजगी

इस पूरी घटना ने स्कूल की इमारत की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस तरह एक सरकारी स्कूल में बच्चों की जान जोखिम में है और प्रशासन घटना को छुपा रहा है यह निंदनीय है। अभिभावकों में भी इस घटना को लेकर नाराजगी है और वे अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन इस लापरवाही पर क्या कार्रवाई करता है।

पढ़ें :- Rise in Gold-Silver prices: चांदी ₹2.45 लाख के पार, सोना छू रहा आसमान
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...