1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. रक्षाबंधन पर मेला घूमने जा रही आदिवासी महिला के साथ दरिंदगी; आठ लोगों ने किया गैंगरेप

रक्षाबंधन पर मेला घूमने जा रही आदिवासी महिला के साथ दरिंदगी; आठ लोगों ने किया गैंगरेप

Tribal woman gang raped in Raigarh: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक आदिवासी महिला के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है, यह घटना सोमवार की बतायी जा रहा है, जब रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के बाद एक स्थानीय मेले में घूमने जा रही थी, इस दौरान पीड़िता के साथ आठ लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया।

By Abhimanyu 
Updated Date

Tribal woman gang raped in Raigarh: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक आदिवासी महिला के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है, यह घटना सोमवार की बतायी जा रहा है, जब रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के बाद एक स्थानीय मेले में घूमने जा रही थी, इस दौरान पीड़िता के साथ आठ लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया।

पढ़ें :- Lahore AQI :  लाहौर बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, जानें दूसरे और तीसरे नंबर पर किस शहर का नाम

बिलासपुर रेंज के आईजी संजीव शुक्ला के अनुसार, घटना सोमवार शाम की है। 27 वर्षीय पीड़िता सोमवार को एक स्थानीय मेले में गई थी। वह आरोपियों में से एक को जानती थी और उन दोनों ने स्थानीय बाजार के पास मिलने का फैसला किया था। जब मुख्य आरोपी उससे मिला तो वह अन्य आरोपी लोगों के साथ था। आरोप है कि महिला के साथ आठ लोगों ने रेप किया, जो मुख्य आरोपी के साथ थे और आरोपियों ने उसे धमकी भी दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गए।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि कुछ लोगों ने कथित तौर पर उसे रोक लिया और उठाकर जबरन पास के एक तालाब के किनारे ले गए। वहां ले जाकर सभी ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। पीड़िता ने इस मामले में मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। आईजी संजीव शुक्ला ने बताया कि मंगलवार रात तक हमने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। दो आरोपी फरार हैं।

रायगढ़ के एसपी दिव्याग पटेल ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है जिससे अन्य आरोपियों के बारे में पता लगाया जा सके। जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हम आरोपी की पहचान उजागर नहीं कर रहे हैं क्योंकि इससे जांच में बाधा आ सकती है।

पढ़ें :- मानदेय बढ़ोतरी के मुद्दे पर रमाकांती त्रिपाठी ने उठाई आवाज,मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...