1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान को कीचड़ से नहला कर इंद्रदेव को मनाने की अनोखी पहल

पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान को कीचड़ से नहला कर इंद्रदेव को मनाने की अनोखी पहल

नौतनवा में महिलाओं ने निभाई वर्षा की पुरानी परंपरा,पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान को कीचड़ से नहला कर इंद्रदेव को मनाने की अनोखी पहल

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: जहाँ एक ओर देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त है, वहीं महराजगंज जनपद में लगातार बारिश न होने से लोग भीषण गर्मी से बेहाल हैं। इसी बीच नौतनवा कस्बे की महिलाओं ने वर्षा की कामना में एक पारंपरिक लोक मान्यता को जीवंत कर दिया है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

गर्मी और सूखे से परेशान महिलाओं ने कजरी गीत गाते हुए नौतनवा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता गुड्डू खान के आवास पर पहुँच कर उन्हें पानी और कीचड़ से नहलाया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिलाएं उत्साहपूर्वक पारंपरिक लोकगीत गाते हुए गुड्डू खान को कीचड़ में लिटा कर नहला रही हैं, और भाजपा नेता भी पूरी श्रद्धा और हँसी-ख़ुशी के साथ इस रस्म में शामिल हो रहे हैं।

पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान ने इस परंपरा को सामाजिक आस्था और सांस्कृतिक धरोहर बताया। उन्होंने कहा, “पुराने समय में जब बारिश नहीं होती थी, तब ग्रामीण राजा या गांव के मुखिया को कजरी गीत गाकर नहलाते थे, जिससे इंद्रदेव प्रसन्न होकर वर्षा करते थे। इसी मान्यता के अनुसार महिलाओं ने इस बार भी मुझे नहलाया है, उम्मीद है इंद्रदेव जल्द बरसात देंगे।”

स्थानीय नागरिकों का मानना है कि यह परंपरा कई वर्षों से निभाई जा रही है और यह एक सामाजिक आस्था का प्रतीक है। उनका कहना है कि जब-जब यह रस्म निभाई गई, तब-तब वर्षा अवश्य हुई है, इस बार भी यही उम्मीद है।

संस्कृति और आस्था का संगम

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

यह अनूठी घटना यह दर्शाती है कि आज भी ग्रामीण और कस्बाई भारत में लोकपरंपराएं कितनी जीवंत हैं। चाहे विज्ञान कितना भी आगे बढ़ जाए, ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक पहलू जनमानस में अपनी विशेष जगह बनाए हुए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...