1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चलती कार में असलहा लहराते हुए एक युवक का वीडियो हुआ वायरल,कार्यवाही में जुटी पुलिस

चलती कार में असलहा लहराते हुए एक युवक का वीडियो हुआ वायरल,कार्यवाही में जुटी पुलिस

चलती कार में असलहा लहराते हुए एक युवक का वीडियो हुआ वायरल,कार्यवाही में जुटी पुलिस

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: सोनौली सीमा पर चलती कार में अश्लील गाने के साथ असलहा लहराते और कारतूस को एक हाथ से दूसरे हाथ मे मस्ती करते हुए दो युवकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जिसमे कार के पीछे बैठे युवक द्वारा वीडियो बनाया जा रहा है। और आगे के सीट पर बैठे दोनो युवक गाड़ी चलाने के दौरान नाच रहे है।

पढ़ें :- अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक दशहरा : पीएम मोदी और सीएम योगी ने देशवासियों को विजयादशमी की दी बधाई

31 दिसम्बर की रात सोनौली सीमा हुड़दंग के नाम रहा राष्ट्रीय राजमार्ग पर नशे में धुत कार चालक असलहे के साथ नववर्ष मनाते दिखे। जिसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमे सोनौली नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि एवं एक सभासद का कार में बैठकर, असलहे के बुलेट को हाथों में लेकर अश्लील गीतों पर मटकने का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो सोनौली कस्बे का है। जहां चलती कार में असलहा दिखाकर गोलियों के साथ भोजपुरी के अश्लील गीत पर झूमते दिखे। सोनौली बार्डर पर 31 दिसंबर की रात हुड़दंगियों के नाम रहा। पुलिस चाहकर भी हुड़दंगियों पर लगाम नही लगा पाई। इस वीडियो में सोनौली नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि और सभासद के साथ पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा हाथों में रिवाल्वर लहराया जाना स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

सोनौली कोतवाली प्रभारी अंकित सिंह ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्यवाही किया गया है। और उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित किया गया है।

 

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...