1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. इंडस्ट्री में फैली शोक की लहर, फेमस एक्टर की कैंसर से हुई मौत

इंडस्ट्री में फैली शोक की लहर, फेमस एक्टर की कैंसर से हुई मौत

साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर शिहान हुसैनी अब इस दुनिया में नहीं रहे। चेन्नई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान शिहान हुसैनी की मौत हो गई। अभिनेता शिहान हुसैनी ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे। उनके परिवार ने मंगलवार को यह जानकारी दी और बताया कि एक्टर का निधन हो गया है। उनके परिवार के सदस्यों ने फेसबुक पर बताया कि उनका पार्थिव शरीर शाम तक उनके बेसेंट नगर स्थित आवास पर रखा जाएगा।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

पढ़ें :- The Great Indian Kapil Show Season 5 : कपिल शर्मा की पुरानी पलटन वापस, रिलीज डेट सामने आने के साथ ही प्रोमो में गानें की खूब हो रही है तारीफ

60 साल की उम्र में एक्टर ने अंतिम सांस ली। लंबे वक्त से उनका कैंसर ट्रीटमेंट जारी थी। परिवार उनके निधन से बेहद दुखी है। शिहान अपनी फैमिली के काफी करीब थे। साउथ सिनेमा में भी शिहान को बड़ा दर्जा हासिल था। उन्होंने कई दिग्गज सुपरस्टार को मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग दी थीं। इन सितारों में पवन कल्याण और थलपति विजय बड़े नाम शामिल हैं।

परिवार द्वारा जारी किए गए पोस्ट में लिखा है, ‘मुझे यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि एचयू (शिहान हुसैनी) हमें छोड़कर चले गए हैं। एचयू शाम तक बेसेंट नगर स्थित अपने आवास पर रहेंगे। हुसैनी और परिवार, कामना/महिमा।’ एक अन्य पोस्ट में लिखा था, ‘प्रिय तीरंदाजों, माता-पिता और कोच, जो भी एचयू के घर उनके पार्थिव शरीर को देखने आ रहे हैं, कृपया अपनी वर्दी में आएं (कोई भी रंग ठीक है), यदि संभव हो तो अपने धनुष और तीर के साथ आएं।

शाम 7 बजे तक उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। सभी तीरंदाज शाम 5 बजे कुछ तीर चलाएंगे। इसके अलावा कराटे करने वाले 3 बजे अपनी किट के साथ पहुंचेंगे और इसके बाद कटास का प्रदर्शन होगा। शाम 7 बजे के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा।’ दरअसल शिहान हुसैनी एक्टर होने के साथ ही दमदार मार्शल आर्ट ट्रेनर और तीरंदाज थे।

पढ़ें :- 'हनुमान अंश' को इस राज्य की सरकार ने किया टैक्स फ्री, अब सस्ते में मिलेगी 291 करोड़ कमा चुकी फिल्म की टिकट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...