1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. इंडस्ट्री में फैली शोक की लहर, फेमस सिंगर का 44 साल की उम्र में निधन

इंडस्ट्री में फैली शोक की लहर, फेमस सिंगर का 44 साल की उम्र में निधन

प्रसिद्ध असमिया सिंगर गायत्री हजारिका (Gayatri Hazarika) का 44 साल की उम्र में निधन हो गया है। वो कोलन कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद 16 मई, 2025 को जिंदगी की जंग हार गई। यह दिल दहला देने वाली खबर गुवाहाटी के नेमकेयर अस्पताल से आई है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Gayatri Hazarika passes away: प्रसिद्ध असमिया सिंगर गायत्री हजारिका (Gayatri Hazarika) का 44 साल की उम्र में निधन हो गया है। वो कोलन कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद 16 मई, 2025 को जिंदगी की जंग हार गई। यह दिल दहला देने वाली खबर गुवाहाटी के नेमकेयर अस्पताल से आई है।

पढ़ें :- लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे विद्युत जामवाल, शंख-डमरू बजाकर किया बप्पा का स्वागत

जहां कलाकार ने दोपहर करीब 2:15 बजे अंतिम सांस ली। उनके आकस्मिक निधन ने असम के सांस्कृतिक और संगीत को गहरा दुख पहुंचाया है। उनके प्रशंसक और साथी संगीतकार शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। गायत्री हजारिका असमिया संगीत में एक जाना-माना नाम थीं, जिन्हें उनकी मधुर आवाज और बेहतरीन गायन शैली के लिए सराहा जाता रहा है।


उनकी मधुर आवाज और असमिया संगीत में योगदान के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। उनके लोकप्रिय गीतों में “सरा पाते पाते फागुन नामे…”, “राति राति मोर सोण…” और “अहार दरै ओभोति आंतरि गला…” शामिल हैं। उनके गीतों ने असम की संस्कृति को समृद्ध किया और लोगों के दिलों को छुआ। वो गुवाहाटी में पिछले 2 सालों से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...