1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखीमपुर खीरी में तेंदुए से भिड़ गया युवक, देखिए कैसे जान बचाने क लिए करता रहा संघर्ष…Video

लखीमपुर खीरी में तेंदुए से भिड़ गया युवक, देखिए कैसे जान बचाने क लिए करता रहा संघर्ष…Video

लखीमपुर खीरी के धौरहरा वन रेंज के जुगनपुर स्थित ईंट भट्टे पर काम कर रहे युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस दौरान युवक तेंदुए से भिड़ गया। यह देख वहां पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और तेंदुए पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिए। काफी मशक्कत के बाद तेंदुआ युवक को छोड़कर भागा, जिससे युवक की जान बची।

By शिव मौर्या 
Updated Date

खीरी। लखीमपुर खीरी के धौरहरा वन रेंज के ईंट भट्टे पर काम कर रहे युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस दौरान युवक तेंदुए से भिड़ गया। यह देख वहां पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और तेंदुए पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिए। काफी मशक्कत के बाद तेंदुआ युवक को छोड़कर भागा, जिससे युवक की जान बची। वहीं, तेंदुए के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

पढ़ें :- Nari Shakti Vandan Adhiniyam : अमित शाह, बोले -बिल को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम, दक्षिण के राज्यों को कोई घाटा नहीं

सूचना पर रेंजर और वन दरोगा पहुंचे तो घायल तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। इससे वन दरोगा और रेंजर समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ लिया है।

पढ़ें :- Women Reservation Bill : पीएम मोदी, बोले- जो विरोध करेंगे उन्हें कीमत चुकानी पड़ेगी,आप महिलाओं की समझदारी पर करो भरोसा

धौरहरा वन रेंज के बबुरी गांव स्थित मेड़ईलाल वर्मा के भट्ठे की चिमनी में छिपे बैठे तेंदुए ने गिरधारी पुरवा निवासी मिहीलाल (35) पर हमला कर दिया। युवक पर तेंदुए द्वारा किए गए हमले को देख बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और युवक को बचाने की कोशिश करने लगे। ग्रामीणों ने युवक को बचाने के लिए तेंदुए पर ईंटों-पत्थरों से हमला कर दिया। वहीं, इस दौरन पहुंची वन विभाग की टीम पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया,​ जिसमें कई लोग घायल हुए। वहीं, हमले के बाद तेंदुआ खेत में छुप गया। इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीणों ने खेत को घेर लिया। कुछ देर बाद वन कर्मियों ने ट्रेंकुलाइज कर तेंदुए को पकड़ लिया है।

वहीं, इस घटना पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, धौरहरा के ग्राम बबुरी स्थित ईंटें के भट्ठे पर एक तेंदुए से मुकाबला करते जो मजदूर घायल हुआ है उसके अच्छे से अच्छे इलाज-उपचार की व्यवस्था की जाए। भाजपा राज में वनों को लूटने के लिए लगातार बढ़ता हुआ, जो बेतहाशा अतिक्रमण किया जा रहा है, उसकी वजह से ही जंगली जानवर बस्तियों में आने को मजबूर हो रहे हैं। वनों की ये लूट तभी रुकेगी, जब पर्यावरण संरक्षण की सोच वाली सरकार आएगी। वन बचेंगे तो सब बचेंगे!

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...