1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Aaliyah Kashyap Wedding Reception: सुहाना खान को साड़ी में भीं देख भड़के ट्रोलर्स, कहा- चलना तक तो आता नहीं…

Aaliyah Kashyap Wedding Reception: सुहाना खान को साड़ी में भीं देख भड़के ट्रोलर्स, कहा- चलना तक तो आता नहीं…

शादी के बाद अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने बेटी आलिया और दामाद शेन की शादी के बाद रिसेप्शन रखा. इस ग्रैंड रिसेप्शन (Grand Reception) में बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां भी पहुंचीं. शादी में जहां खुशी कपूर (khushi kapoor) से लेकर वेदांग रैना ने चार चांद लगाए.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Aaliyah Kashyap Wedding Reception: शादी के बाद अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने बेटी आलिया और दामाद शेन की शादी के बाद रिसेप्शन रखा. इस ग्रैंड रिसेप्शन (Grand Reception) में बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां भी पहुंचीं. शादी में जहां खुशी कपूर (Khushi kapoor) से लेकर वेदांग रैना ने चार चांद लगाए, वहीं रिसेप्शन में बॉलीवुड उमड़ पड़ा.

पढ़ें :- Designer Outfit: राधिका मर्चेंट की खास साड़ी ने खींचा ध्यान, जानिए कितनी हो सकती है कीमत

हाल ही शादी के बंधन में बंधे नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला (Naga Chaitanya and Shobhita Dhulipala) भी पहुंचे. इसके अभिषेक बच्चन बहन श्वेता बच्चन के बेटे अगस्त्य नंदा के साथ पहुंचे. वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) अपनी बेटी के साथ इस पार्टी में शामिल हुए. इस पार्टी में शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान भी दिखीं.


आलिया की क्लोज फ्रेंड सुहाना इस मौके पर गोल्डन कलर के वर्क वाली लाइट कलर की साड़ी पहनकर पहुंचीं. खुले बाल और कान में हैवी झुमके सुहाना की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे. वैसे तो सुहाना इस लुक में काफी खूबसूरत दिख रही थीं, लेकिन उनकी साड़ी के साथ उन्होंने कुछ ऐसा पहन लिया कि लोग उन्हें अब ट्रोल कर रहे हैं.

पढ़ें :- 'हनुमान अंश' को इस राज्य की सरकार ने किया टैक्स फ्री, अब सस्ते में मिलेगी 291 करोड़ कमा चुकी फिल्म की टिकट

दरअसल, सुहाना खान ने साड़ी के उपर जूते पहन लिए थे. ऐसे में ये देखकर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे. लोगों का कहना है कि साड़ी के साथ जूते कौन पहनता है. वहीं कुछ लोग ये कहकर सुहाना खान को ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं कि जूते पहनने के बाद भी सुहाना ठीक से साड़ी में चल नहीं पा रही हैं.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...