1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Aamir Khan :  क्रिसमस पर आमिर खान करेंगे ‘Comeback’ , ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर आया ये अपडेट

Aamir Khan :  क्रिसमस पर आमिर खान करेंगे ‘Comeback’ , ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर आया ये अपडेट

आमिर खान  जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। अपने फैंस को अपडेट करते हुए मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने एक इवेंट के दौरान बताया कि वह नई फिल्म 'सितारे जमीन पर' इस साल क्रिसमस पर रिलीज करने के बारे में प्लान कर रहे हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Aamir Khan Sitaare Zameen Par :  आमिर खान  जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। अपने फैंस को अपडेट करते हुए मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने एक इवेंट के दौरान बताया कि वह नई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ इस साल क्रिसमस पर रिलीज करने के बारे में प्लान कर रहे हैं।  हां…हाल ही में एक इवेंट के दौरान आमिर खान (Aamir Khan) ने अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर अपडेट शेयर किया है।

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

कमबैक करेंगे आमिर खान
दिग्गज अभिनेता ने इवेंट के दौरान बातचीत में बताया – ‘मेरी अगली फिल्म बतौर एक्टर सितारे जमीन पर है। हम इस साल के आखिरी तक, Christmas पर इसे रिलीज करने की कोशिश कर रहे हैं। यह एक entertaining film है, मुझे कहानी पसंद है।’ आमिर खान ने साथ ही बताया कि वह इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं।

आमिर खान (Aamir Khan New Film) ने इवेंट में बताया- ‘आप मुझे फिल्म में बतौर लीड एक्टर नहीं देख पाएंगे। लेकिन मैं कुछ चीजें कर रहा हूं। देखते हैं कि ऑडियंस कैसे रिएक्ट करती हैं। मैं अति सुंदर में भी कैमियो कर रहा हूं, जो कुछ महीनों में रिलीज होने वाली है।’ बता दें, आमिर खान ने एक अन्य इंटरव्यू में कहा था कि ‘सितारे जमीन पर’ फिल्म तारे जमीन पर की थीम से मिलती-जुलती होगी। हालांकि फिल्म की कास्टिंग को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल डिटेल सामने नहीं आई है।।ब्

 

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...