1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. AAP-Congress Alliance : कांग्रेस और आप ने पांच राज्यों के लिए गठबंधन का किया ऐलान, ऐसे हुआ सीटों का बंटवारा

AAP-Congress Alliance : कांग्रेस और आप ने पांच राज्यों के लिए गठबंधन का किया ऐलान, ऐसे हुआ सीटों का बंटवारा

दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के लिए सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक (Congress General Secretary and MP Mukul Wasnik) ने कहा कि दिल्ली लोकसभा (Delhi Lok Sabha) में सात सीटें हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली में कांग्रेस (Congress)   और आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के लिए सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक (Congress General Secretary and MP Mukul Wasnik) ने कहा कि दिल्ली लोकसभा (Delhi Lok Sabha) में सात सीटें हैं। इनमें से आम आदमी पार्टी (AAP) चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इनमें नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली शामिल हैं।

पढ़ें :- डीके शिवकुमार चुने गए कांग्रेस विधायक दल के नए नेता, तीन जून को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक (MP Mukul Wasnik) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इनमें चांदनी चौक, उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ कांग्रेस (Congress)  और आप (AAP) के बीच गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़ और गोवा में सीट बंटवारे की घोषणा हुई।

हालांकि पंजाब और चंडीगढ़ (Punjab and Chandigarh) में आम आदमी पार्टी (AAP)  और कांग्रेस (Congress) के बीच गठबंधन नहीं हुआ है। दोनों पार्टियों अलग-अलग चुनाव मैदान में उतरेंगी। चंडीगढ़ सीट कांग्रेस (Congress)  के खाते में आई है। हरियाणा में नौ सीट पर कांग्रेस (Congress)  और एक सीट पर आप लड़ेगी।

ऐसे हुआ सीटों का बंटवारा

दिल्ली (सात सीट) : कांग्रेस- 3 और आप 4 पर चुनाव लड़ेगी।

पढ़ें :- UP Electricity Rate Hike : यूपी में अब बिजली ने दिया 'झटका', फ्यूल सरचार्ज जुड़ने से जून का बिल 10 फीसदी बढ़ेगा

गुजरात (26 सीट) : कांग्रेस 24 और आप 2 (भरूच और भावनगर में) पर चुनाव लड़ेगी।

हरियाणा (10 सीटें) : कांग्रेस 9 और आप 1 (कुरुक्षेत्र) पर चुनाव लड़ेगी।

चंडीगढ़ में कांग्रेस अकेली सीट पर चुनाव लड़ेगी।

गोवा में कांग्रेस दोनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

कांग्रेस महासचिव ने दी जानकारी

पढ़ें :- Video-पश्चिम बंगाल में अभिषेक बनर्जी से मारपीट,अंडे फेंके, शर्ट फाड़ी, बोले-ऐसे हमलों से हम डरेंगे नहीं

कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक (Congress General Secretary and MP Mukul Wasnik)  ने कहा कि हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें हैं। कांग्रेस 9 पर चुनाव लड़ेगी। एक सीट-कुरुक्षेत्र पर आप के उम्मीदवार होंगे। आगे कहा कि चंडीगढ़ पर लंबी चर्चा के बाद अंत में यह निर्णय लिया गया कि कांग्रेस का उम्मीदवार वहां से चुनाव लड़ेगा।

दिल्ली की सीटों का बंटवारा

कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक (Congress General Secretary Mukul Wasnik) ने कहा कि दिल्ली लोकसभा (Delhi Lok Sabha) में सात सीटें हैं। आप 4 पर चुनाव लड़ेगी। जिसमें नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली शामिल है। कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसमें चांदनी चौक, उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम पर चुनाव लड़ेगी।

आप-कांग्रेस के समझौते से भाजपा बौखलाई : पाठक

इससे पहले, आप ने एक बार फिर शुक्रवार को भाजपा पर हमला बोला है। आरोप है कि आप नेताओं को कांग्रेस से गठबंधन तोड़ने की धमकियां मिल रही हैं। ऐसा न करने की सूरत में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी की धमकी मिल रही है। आप का कहना है कि कांग्रेस से समझौता होकर रहेगा, बेशक केजरीवाल की गिरफ्तारी हो जाए। साथ ही चुनौती दी है कि जिस दिन केजरीवाल गिरफ्तार होंगे, पूरे देश में आप के हक में सुनामी चलेगी और भाजपा का पूरा राजनीतिक गुना-गणित बिगड़ जाएगा।

आप के महासचिव (संगठन) संदीप पाठक (AAP General Secretary (Organization) Sandeep Pathak) के साथ दिल्ली सरकार के मंत्री आतिशी (Delhi Government Minister Atishi) और सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) पूरे मसले पर बात करने के लिए मीडिया के सामने आए। संदीप पाठक (Sandeep Pathak)के मुताबिक, हमें संदेश भेजा जा रहा है कि इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) को छोड़ दो। उन्होने कहा, आप केजरीवाल की गिरफ्तारी की धमकी से डरने वाली नहीं है। हम देश के लिए गठबंधन में जा रहे हैं।

पढ़ें :- Breaking News : विनेश फोगाट एशियाड ट्रॉयल से हुईं बाहर, सेमीफाइनल में 4-6 से हारीं

दिल्ली में जीतेगा आप-कांग्रेस का गठबंधन

दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय (Delhi State Coordinator Gopal Rai) ने कहा कि भाजपा 400 सीट जीतने का दावा कर रही है। लेकिन दिल्ली में फेल हो जाएगी। भाजपा दिल्ली में आप और कांग्रेस के गठबंधन से डर गई है। इसी डर में कोर्ट में चल रही सुनवाई का ईडी इंतजार नहीं कर पा रही है। आप विधायक दिलीप पांडेय (AAP MLA Dilip Pandey) ने कहा कि आप इंडिया गठबंधन के साथ ही चुनाव लड़ेगी और भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...