1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. AAP एक राष्ट्रीय पार्टी, जिसके 13 सांसद हैं…सर्वदलीय बैठक में नहीं बुलाए जाने पर भड़के संजय सिंह

AAP एक राष्ट्रीय पार्टी, जिसके 13 सांसद हैं…सर्वदलीय बैठक में नहीं बुलाए जाने पर भड़के संजय सिंह

बांग्लादेश संकट पर आयोजित हुई सर्वदलीय बैठक में आम आदमी पार्टी को आमंत्रित नहीं किए जाने पर AAP सांसद संजय सिंह ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि, राष्ट्रीय सुरक्षा के मसले पर सरकार को सभी को साथ लेकर चलना चाहिये। लेकिन बांग्लादेश के विषय पर हुई सर्वदलीय बैठक में एक राष्ट्रीय पार्टी को ना बुलाना सरकार की अगंभीरता को दर्शाता है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। बांग्लादेश संकट पर आयोजित हुई सर्वदलीय बैठक में आम आदमी पार्टी को आमंत्रित नहीं किए जाने पर AAP सांसद संजय सिंह ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि, राष्ट्रीय सुरक्षा के मसले पर सरकार को सभी को साथ लेकर चलना चाहिये। लेकिन बांग्लादेश के विषय पर हुई सर्वदलीय बैठक में एक राष्ट्रीय पार्टी को ना बुलाना सरकार की अगंभीरता को दर्शाता है। AAP एक राष्ट्रीय पार्टी है और हमारे 13 सांसद हैं लेकिन प्रधानमंत्री हमारी पार्टी को पसंद नहीं करते हैं और इसलिए हमें इस सर्वदलीय बैठक में नहीं बुलाया गया।

पढ़ें :- शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट,'जिंदगी भर रहेगा अफसोस' मेरी छवि ऐसी गढ़ी जैसे हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं...

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, बांग्लादेश में जो हुआ, वह आरक्षण को लेकर शुरू हुआ था। इस विषय ने इतना विकराल रूप ले लिया कि प्रधानमंत्री को देश छोड़कर भागना पड़ा। वहां की सरकार ने विपक्षी पार्टियों के नेताओं को जेल में डाला। चुनाव प्रभावित करने के भी आरोप प्रधानमंत्री शेख हसीना के ऊपर लगे।

उन्होंने आगे कहा कि, मैं उम्मीद करता हूं कि बांग्लादेश में चुनी हुई सरकार स्थापित हो जिसका लोकतंत्र में विश्वास हो और वहां शांति स्थापित हो। अब वहां जो भी सरकार बने, उसके भारत के साथ अच्छे रिश्ते बनें। इसके साथ ही इस समय हमें सीमाओं पर भी नजर रखने की जरूरत है।

 

पढ़ें :- Video-सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन करना पड़ा भारी, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जारी किया फतवा, बोले-'शरीयत की नजर में मुजरिम हो'
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...