नई दिल्ली। पंजाब की सियासत में आम आदमी पार्टी के भीतर मची हलचल अब खुलकर सामने आ गई है। AAP छोड़ने वाले सांसदों पर मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने पार्टी छोड़कर बीजेपी में जाने वाले सांसदों की तुलना “सात मसालों” से करते हुए कहा कि अकेले ये किसी काम के नहीं होते।
पढ़ें :- बच्चे के हत्या का आरोपी निकला यूट्यूबर एक्स मुस्लिम 'सलीम वास्तिक', पहले मौलवी था फिर इस्लाम के खिलाफ बयान देने से आया था चर्चा में
दरअसल, राघव चड्ढा (Raghav Chadha) समेत 3 सांसदों के AAP छोड़कर बीजेपी में जाने की खबरों ने पार्टी में हलचल बढ़ा दी है, जबकि 4 अन्य सांसदों को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। इस पूरे घटनाक्रम पर भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने लिखा— अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया… ये 7 चीजें मिलकर सब्जी को स्वादिष्ट बनाती हैं, लेकिन अकेले ये चीजें सब्जी नहीं बन सकतीं। उनका इशारा साफ था कि पार्टी छोड़ने वाले नेता संगठन से बाहर जाकर अपनी राजनीतिक पहचान नहीं बना सकते।
ਅਦਰਕ, ਲਸਣ, ਜ਼ੀਰਾ, ਮੇਥੀ ਪਾਊਡਰ , ਲਾਲ ਮਿਰਚ , ਕਾਲੀ ਮਿਰਚ ਅਤੇ ਧਨੀਆ ਇਹ 7 ਚੀਜ਼ਾਂ ਮਿਲਕੇ ਸਬਜ਼ੀ ਨੂੰ ਵਧੀਆ ਬਣਾ ਦਿੰਦੀਆਂ ਨੇ ਪਰ ਇਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਆਪਣੀ “ਸਬਜ਼ੀ “ ਨਹੀਂ ਬਣ ਸਕਦੀ..
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) April 25, 2026
पढ़ें :- भारत ने हासिल की एक और समुद्री उपलब्धि, अटैक क्राफ्ट आईएनएस कल्पेनी पहुंचा मालदीव के अड्डू एटोल
इस मुद्दे पर पंजाब सरकार के मंत्री Balbir Singh ने भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जिन सांसदों को पंजाब के विधायकों ने चुनकर भेजा था, उन्होंने पार्टी और जनता दोनों के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर उनमें थोड़ी भी नैतिकता होती तो पहले इस्तीफा देकर जाते।
बलबीर सिंह ने बीजेपी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि यह “ऑपरेशन लोटस” का हिस्सा है और बीजेपी इसी तरह दूसरी पार्टियों के नेताओं को तोड़ने का काम करती है। AAP नेताओं के इन बयानों से साफ है कि पार्टी इस राजनीतिक झटके को सीधे तौर पर बीजेपी की रणनीति मान रही है।