कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह शादी के बंधन में बंध चुकी है. आरती ने दीपक चौहान के साथ सात फेरे लिए हैं. आरती की शादी में मामा गोविंदा के आने का इंतजार था. शादी के बाकी फंक्शन में गोविंदा नहीं आए थे जिसकी वजह से हर किसी को लग रहा था कि वो शादी में भी नहीं आने वाले हैं.
Kashmera Shah Reaction: कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह शादी के बंधन में बंध चुकी है. आरती ने दीपक चौहान के साथ सात फेरे लिए हैं. आरती की शादी में मामा गोविंदा के आने का इंतजार था. शादी के बाकी फंक्शन में गोविंदा नहीं आए थे जिसकी वजह से हर किसी को लग रहा था कि वो शादी में भी नहीं आने वाले हैं लेकिन गोविंदा ने आरती की शादी में आकर सभी को चौंका दिया.
गोविंदा के आने पर उनकी बहू कश्मीरा शाह ने खुशी जाहिर की है. आरती सिंह और दीपक चौहान की शादी धूमधाम से हुई है. शादी में फैमिली के साथ कई टीवी के सितारे शामिल हुए थे. जिनकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.
View this post on Instagram
पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप
गोविंदा के आरती की शादी में आने पर कश्मीरा और कृष्णा दोनों बहुत खुशी हैं. दोनों ने इंसटेंट बॉलीवुड से बात करके अपनी खुशी जाहिर की. दोनों ने कहा- ‘हम सब लोग बहुत खुश हैं आज.’ जब पूछा गया कि क्या कश्मीरा ने गोविंदा के पैर छूए तो इस पर एक्ट्रेस ने कहा- बिल्कुल, ये बोलने की बात नहीं है. वो हमेशा से बहुत स्वीट रहे हैं. उन्होंने मेरे दोनों बच्चों को ब्लेस किया आशीर्वाद दिया.
View this post on Instagram
गोविंदा ने आते ही हर जगह चार चांद लगा दिए थे. वो ब्लैक कलर के बंदगला में आए थे. उन्होंने फैंस और मीडिया को फ्लाइंग किस करके ग्रीट किया. पैपराजी के लिए पोज देने की बजाय गोविंदा सीधे वैन्यू में चले गए थे. कृष्णा ने कहा- मामा आए बहुत खुशी हुई. मुझे उन्हें देखकर बहुत खुशी हुई. वो दिल की बात है. हमारा इमोशनल कनेक्ट है.