1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, मुख्तार अंसारी की कब्र पर फातिहा पढ़ने की मिली इजाजत

अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, मुख्तार अंसारी की कब्र पर फातिहा पढ़ने की मिली इजाजत

सुप्रीम कोर्ट से मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने अब्बास को पिता मुख्तार की कब्र पर फातिहा पढ़ने की इजाजत दे दी है। दरअसल, 28 मार्च को बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। मुख्तार अंसारी की मौत के बाद अब्बास अंसारी जेल से बाहर नहीं आ सके थे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट से मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने अब्बास को पिता मुख्तार की कब्र पर फातिहा पढ़ने की इजाजत दे दी है। दरअसल, 28 मार्च को बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। मुख्तार अंसारी की मौत के बाद अब्बास अंसारी जेल से बाहर नहीं आ सके थे।

पढ़ें :- आम चुनाव से ठीक पहले केजरीवाल की गिरफ्तारी पर SC ने ED से मांगा जवाब, जजों ने ASG से सवालों की बौछार

मुख्तार अंसारी की कब्र पर 10 अप्रैल को फातिहा पढ़ा जाएगा, जिसमें अब्बास अंसारी भी शामिल होगा। सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्देश में कहा कि अब्बास अंसारी को पुलिस हिरासत में कासगंज जेल से उसके गाजीपुर स्थित घर ले जाया जाएगा। पुलिस हिरासत में ही अब्बास अंसारी को 13 अप्रैल को वापस कासगंज जेल लाया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...