Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. अभिषेक शर्मा के नाम हुआ एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, सूर्या और मैक्सवेल जैसे दिग्गजों को छोड़ा पीछे

अभिषेक शर्मा के नाम हुआ एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, सूर्या और मैक्सवेल जैसे दिग्गजों को छोड़ा पीछे

By Abhimanyu 
Updated Date

Fastest to 1000 T20I runs by Balls Faced: आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20आई मैचों की सीरीज का आखिरी मैच द गाबा में खेला जा रहा है। इस मैच में मेजबान टीम के कप्तान मिशेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। जिसके बाद भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा और उपकप्तान शुभमन गिल ने तेज शुरुआत दिलाई है। इस बीच अभिषेक ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

पढ़ें :- 'मुझे उन टीमों की ज्यादा चिंता है जिन्हें अभिषेक शर्मा का सामना करना है...' कप्तान सूर्या ने आलोचकों को दिया करारा जवाब

भारत के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा सबसे कम गेंदों में 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने कप्तान सूर्य कुमार यादव, इंग्लैंड के फिल सोल्ट और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल को पीछा छोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टी20आई में अपने 1000 रन पूरे किए हैं। वह 528 गेंदें खेलकर इस मुकाम पर पहुंचे हैं। इसके अलावा, अभिषेक भारत के लिए सबसे कम पारियों (28 पारी) में 1000 का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उसने आगे सिर्फ विराट कोहली (27 पारी) हैं।

बिजली गिरने के कारण खेल रुका

आसपास “खराब मौसम” है और “खुले मैदानों में रहना असुरक्षित” है। लाइव तस्वीरों से ऐसा लग रहा है कि दर्शकों को निचले स्टैंड से भी हटाया जा रहा है। अभी तक बारिश शुरू हो गयी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बिजली गिरने के कारण खेल रोक दिया गया है। इससे पहले खिलाड़ी मैदान से बाहर चले गए हैं और ग्राउंड स्टाफ कवर लगाया है। फ़िलहाल, भारत ने 4.5 ओवर में बिना कोई विकेट खोये 52 रन बना लिए हैं। अभिषेक 13 गेंदों में 23 रन और गिल 16 गेंदों में 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।

सबसे तेज़ 1000 टी20I रन (गेंदों के हिसाब से)

पढ़ें :- 'सेमी-फाइनल में भारत नहीं पहुंचेगा...' पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भारतीय बल्लेबाजी को बताया कमजोर

1- अभिषेक शर्मा: 528 गेंदें

2- सूर्यकुमार यादव: 573 गेंदें

3- फिल साल्ट: 599 गेंदें

4- ग्लेन मैक्सवेल: 604 गेंदें

5- आंद्रे रसेल/ फिन एलन: 609 गेंदें

पढ़ें :- ICC रैंकिंग में ईशान किशन ने मारी 17 पायदान की छलांग, बने टी20 के नंबर 8 बल्लेबाज, जानें अभ‍िषेक-सूर्या-त‍िलक का हाल?

भारत के लिए सबसे कम पारी में 1000 T20I रन

1- विराट कोहली: 27 पारी

2- अभिषेक शर्मा: 28 पारी

3- केएल राहुल: 29 पारी

4- सूर्यकुमार यादव: 31 पारी

5- रोहित शर्मा: 40 पारी

पढ़ें :- IND vs PAK : मैच से पहले पाकिस्तानी कप्तान, बोले- भारत के खिलाफ हमारा रिकॉर्ड अच्छा नहीं, हम इतिहास नहीं बदल सकते
Advertisement