1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. वेस्ट इंडीज की बड़ी जीत ने बढ़ाई टीम इंडिया की धड़कनें! अब सेमी-फाइनल पहुंचना हुआ और भी मुश्किल

वेस्ट इंडीज की बड़ी जीत ने बढ़ाई टीम इंडिया की धड़कनें! अब सेमी-फाइनल पहुंचना हुआ और भी मुश्किल

T20 WC semi-final scenario for India : वेस्ट इंडीज ने सोमवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया और 107 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत ने दो बार की चैंपियन को सुपर-8 ग्रुप 1 में टॉप पर पहुंचा दिया है। लेकिन, ये जीत मेजबान भारत की बेचैनी बढ़ाने वाली है, क्योंकि सेमी-फाइनल में पहुंचने की उनकी राह काफी मुश्किल हो गयी है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- वैभव सूर्यवंशी एक दिन के ब्रांड प्रमोशन का कितना करते हैं चार्ज ? रकम उड़ा देगी होश

दरअसल, साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से मिली बड़ी हार भारत को अब चुभने लगी है, इस हार की बाद अगर वे अपने अगले दो मैच जीत भी जाएं तो उनके बाहर होने का संकट बना रहेगा। ऐसे में उन्हें अपने NRR में बड़े सुधार की जरूरत है। जिसके लिए उन्हें जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज को बड़े अंतर से हराना होगा। इसके अलावा, सुपर-8 ग्रुप 1 के बाकी मुकाबलों के नतीजे भी भारत के लिए अहम होने वाले हैं। अगर भारत के सेमी-फाइनल में पहुंचने की कंडीशन की बात करें तो-

1- भारत को अपने अगले दो मैच (जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज) इतने बड़े मार्जिन से जीतने होंगे। जिससे NRR वेस्ट इंडीज या साउथ अफ्रीका से बेहतर हो जाए।

2- अगर वेस्ट इंडीज को भारत और साउथ अफ्रीका हरा दें तो भारत सेमी-फाइनल में पहुंच जाएगा।

3- अगर साउथ अफ्रीका को वेस्ट इंडीज और जिम्बाब्वे हरा दें भारत सेमी-फाइनल में पहुंच जाएगा।

पढ़ें :- IND vs WI Team Selection : आज अजीत अगरकर की होगी आखिरी सेलेक्शन मीटिंग! पंत और पांड्या के भविष्य पर टिकी नजरें

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...