Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Actor अनिल कपूर ने आज अपनी मां की अस्थियां गंगा में किया प्रवाहित, बोले ये शब्द, जान कर आप भी हो जायेंगे दंग

Actor अनिल कपूर ने आज अपनी मां की अस्थियां गंगा में किया प्रवाहित, बोले ये शब्द, जान कर आप भी हो जायेंगे दंग

By Sudha 
Updated Date

फिल्मी दुनिया के दिग्गज supper star अभिनेता अनिल कपूर और उनके भाई बोनी कपूर ऋषिकेश पहुंचकर अपनी दिवंगत मां निर्मल कपूर की अस्थियां गंगा में प्रवाहित कीं। दोनों भाइ बहुत दुखी थे बताते चले कि अभिनेता अनिल कपूर मां निर्मल कपूर का 2 मई को 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। तब से आज गंगा किनारे अस्थि विसर्जन किया गया है। जिसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वो सफेद कपड़ों में बैठे हैं और उनके साथ बोनी कपूर व दूसरे परिजन भी दिखाई दे रहे हैं। इस अवसर में आध्यात्मिक गुरु साध्वी भगवती सरस्वती भी उपस्थित रहीं। वहीं एक बात और बतादें कि निर्मल कपूर अनिल और बोनी की मां तो थीं ही इसके अलावा वे अर्जुन कपूर, सोनम कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, हर्षवर्धन कपूर, शनाया कपूर और मोहित मारवाह की दादी भी थी। अनिल कपूर ने इस मौके में सोशल मीडिया पर इस भावुक क्षण पर एक इमोशनल नोट भी साझा किया। उन्होंने लिखा, ‘आज मां की अस्थियां गंगा में प्रवाहित कीं, वहीं जहां वर्षों पहले पिताजी को भी विदा किया था। इस दुःख के बीच एक शांति भी है – जैसे अब मां और पापा फिर एक हो गए हैं, आखिरकार अपने घर में, साथ में।’

पढ़ें :- Sapna Choudhary Divorce : खुद डांसर सपना चौधरी ने अपने तलाक की पुष्टि, बोलीं- वह भटक गई और रिश्तों में उलझकर रह गई थीं

इस अवसर में अनिल कपूर अपने भाई बोनी के साथ परमार्थ निकेतन में स्वामी चिदानंद सरस्वती से भी मुलाकात की और उन्हें अपनी मां के साथ बिताए गये आखिरी दिनों के बारे में बताया। वहीं स्वामी चिदानंद सरस्वती ने दोनों भाइयों को इस दु:ख में ढांढस बंधाया और भगवान से दिवंगत आत्मा के लिये प्रार्थना भी किया।

Advertisement