सेलिब्रटीज की तरह खूबसूरत बाल पाने के लिए लड़कियां क्या नहीं करती महंगे से महंगे पार्लर में जाकर ट्रीटमेंट कराती है। लेकिन अधिक फर्क महसूस नहीं होता। एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने हेयर केयर रुटीन शेयर किया है। घर में मौजूद चीजों से बालों को खूबसूरत बना सकती है। घने बालों के लिए करिश्मा तन्ना इन होम रेमेडीज का सहारा लेती हैं। तो चलिए जानते हैं एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना हेयर केयर रुटीन में सबसे पहले क्या करती हैं।
पढ़ें :- Video-सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी, बोले- ओमप्रकाश राजभर बीजेपी में इसलिए गये हैं क्योंकि वो योगी जी को 2027 में खुद मंदिर तक पहुंचाएंगे
पढ़ें :- पेपर लीक मुद्दे पर अखिलेश ने मोदी सरकार को घेरा, बोले-जब बीमारी रूट में है तो फ्रूट के इलाज से कोई नहीं मानने वाला,‘नो फास्ट ट्रैक, बीजेपी गो बैक’
सबसे पहले करिश्मा हफ्ते में दो से तीन बार बालों में रोजमेरी वाटर लगाती हैं। इस रोजमेरी वाटर को बनाना बेहद आसान है। बस रोजमेरी की पत्तियों पानी में उबालकर छान लें और ठंडा कर लें। ये स्प्रे हफ्ते में दो से तीन बार बालों को जड़ों में लगाएं। करिश्मा हफ्ते में कम से कम दो बार बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक ऑयलिंग करती हैं।
साथ ही करिश्मा तेल लगाने के बाद हल्के हाथों से ब्रश के जरिए मसाज जरुर करती हैं। स्कैल्प मसाज करने से ना केवल ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है बल्कि रिलैक्स महसूस होता है। इसके अलावा बालों को सिल्की, सॉफ्ट और स्मूद बनाने के लिए बालों में कुछ बूंदें शहद और ऑलिव ऑयल की मिक्स करके करिश्मा लगाती हैं। इस नेचुरल कंडीशनिंग मिक्सचर को लगाने के साथ ही वो बालों को करीब 15-20 मिनट के लिए स्टीम करना नहीं भूलती। आप बालों की स्टीम देने के लिए गर्म पानी में तौलिया को भिगोकर निचोड़ लें और बालों को बांध लें। सप्ताह में कम से कम एक बार ये नेचुरल मिक्सचर लगाना है।