Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. एक्ट्रेस ने संदीपा विर्क ने साझा किया तिहाड़ जेल का कड़वा अनुभव, बताई प्रेग्नेंसी टेस्ट और मानसिक प्रताड़ना की कहानी

एक्ट्रेस ने संदीपा विर्क ने साझा किया तिहाड़ जेल का कड़वा अनुभव, बताई प्रेग्नेंसी टेस्ट और मानसिक प्रताड़ना की कहानी

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर संदीपा विर्क (Actress Sandeepa Virk) जो मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) के मामले में जेल गयी थी, अपने चार महीनों के भयानक अनुभव को शेयर किया है जो उन्होने दिल्ली के तिहाड़ जेल में बिताया था। संदीपा ने एक इंटरव्यू में तिहाड़ जेल में बिताए अपने 4 महीनों के खौफनाक अनुभव को साझा किया है। मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering)  के एक कथित मामले में फंसी संदीपा ने बताया कि जेल की असंवेदनशील अवस्थाओं और अनादरपूर्ण व्यवहार ने उन्हें मानसिक रूप से इतनी बुरी तरह से तोड़ दिया था कि वह रोज भगवान से अपनी मौत की दुआ मांगती थीं। इस खुलासे में उन्होने जेल के भीतर की उन कड़वी सच्चाइयों को बताया, जो उनके जीवन को पूरी तरह ​से बदल दिया।

पढ़ें :- सुपरस्टार सलमान खान ने फैंस में पैदा किया उत्साह, एक साल पहले बताया दिया ईद का दिन, कहा- थोड़ा दूर की सूचना चाहिए

उन्होंने बताया कि जेल में प्रवेश करने से पहले उन्हें एक जरूरी प्रेग्नेंसी टेस्ट (Pregnancy Tests) भी कराना पड़ा। इस जांच को उन्होने बेहद अपमानजनक अनुभव बताया और कहा कि न्याय मिलने से पहले ही सिस्टम आपको एक अपराधी की तरह महसूस करा देता है। इसके अलावा उन्होने ये भी कहा कि जेल के भीतर के वाशरूम बेहद गंदे थे और उन्हें जमीन पर सोना पड़ता था। 500 से अधिक कैदियों के साथ एक ही जगह रहना उनके लिए शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत दुखदायक था। उन्होने कहा कि जेल में रोज एक ही तरह की दाल, सब्जी, चावल और चार रोटियां दी जाती थीं, जो अक्सर खाने लायक भी नहीं होती थीं।

संदीपा ने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा दुख तब होता था जब उनके माता-पिता उनसे मिलने जेल में आते थे। वह उन्हें वैसी स्थिति में देखकर खुद को दोषी मानती थीं और उनसे माफी मांगती थीं।

उन्होंने एक और कड़वा अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनके जेल जाते ही फिल्म इंडस्ट्री के कई करीबियों ने उनसे दूरी बना ली और साथ ही उन्हें सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया।

क्या था मामला?

पढ़ें :- किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन की बायोपिक रिलीज, अनुपम खेर ने याद किया खास पल

अगस्त 2025 में संदीपा विर्क को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लगभग 6 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया था। क्योंकि उन पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने एक नकली वेबसाइट के जरिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स बेच रही थी और लोगों को फिल्म में मुख्य भूमिका दिलाने के नाम पर उनसे निवेश भी करवाया था।

दिसम्बर 2025 में दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें 2 लाख रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र पर जमानत दी थी और सा​थ ही अदालत ने यह भी ध्यान दिया कि इस मामले का मुख्य आरोपी अमित गुप्ता अभी भी फरार है और मामला (2008-2013)का है यानी काफी पुराना है। वर्तमान में संदीपा विर्क अब जेल से बाहर हैं और उन्होंने जेल में जरूरतमंद महिला कैदियों की कानूनी सहायता करने की प्रतीज्ञा कर ली है।

रिपोर्ट: सुशील कुमार साह

Advertisement