1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Adah Sharma ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो, कहा- इनके साथ वर्कआउट करना सबसे अच्छा

Adah Sharma ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो, कहा- इनके साथ वर्कआउट करना सबसे अच्छा

एक्ट्रेस अदा शर्मा (Ada Sharma) ने फिटनेस मंत्र शेयर करते हुए कहा है कि यह मजेदार होना चाहिए और दोस्तों के साथ वर्कआउट करना सबसे अच्छा है। अदा ने न्यूज़ एजेंसी से कहा, "वर्कआउट हमेशा मजेदार होना चाहिए और दोस्तों के साथ वर्कआउट करना सबसे अच्छा रहता है।"

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) ने फिटनेस मंत्र शेयर करते हुए कहा है कि यह मजेदार होना चाहिए और दोस्तों के साथ वर्कआउट करना सबसे अच्छा है। अदा ने न्यूज़ एजेंसी से कहा, “वर्कआउट हमेशा मजेदार होना चाहिए और दोस्तों के साथ वर्कआउट करना सबसे अच्छा रहता है।”

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

आपको बता दें, 31 वर्षीय एक्ट्रेस ने हाल ही में हाथियों को नहलाते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, ”यह होली के बाद वाला वर्कआउट है।” एक्ट्रेस ने कहा, ”हाथी मेरे दोस्त हैं और उन्हें नहलाना पूरे शरीर का वर्कआउट है, जिसमें एक घंटा लगता है। इससे कंधों से लेकर बाइसेप्स, ग्लूट्स और टांगों तक सभी की कसरत होती है।”

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप

अदा ने कहा कि वर्कआउट के अलावा डाइट भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ”यह वर्कआउट पूरी तरह से क्रंचेज और लेग रेज और वेट लिफ्टिंग के बराबर है। फिटनेस में डाइट अहम भूमिका निभाती है। मैं भी अपने दोस्त हाथियों की तरह शुद्ध शाकाहारी हूं।” वर्कफ्रंट की बात करें तो अदा को अब से पहले ‘सनफ्लावर सीजन 2’ और ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ में देखा गया था। वह जल्द ही ‘द गेम ऑफ गिरगिट’ में नजर आएंगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...