अदाणी ग्रुप चेयरमैन गौतम अदाणी सपरिवार अयोध्या में रामलला के दर्शन किया। इस अवसर को उन्होंने भावनात्मक व गौरवपूर्ण क्षण बताया। अयोध्या में दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि यह मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, एकता और आत्मविश्वास का प्रतीक है।
गुरुकुल भी गए अडानी
इसके अलावा गौतम अडानी ने अयोध्या में गुरुकुल भी गए जहां पर उन्होंने वहां के शिष्यों के साथ समय बताया. गुरुकुल को लेकर भी अडानी ने बड़ी बात कही. उन्होंने आगे कहा कि अडानी फाउंडेशन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस दौर में गुरुकुल परंपरा को संरक्षित करने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। अडानी के अनुसार, बदलते तकनीकी युग में पारंपरिक शिक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण बेहद जरूरी है, और इसी दिशा में फाउंडेशन अपनी भूमिका निभाएगा।