1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने दिया इस्तीफा,सरकार को भेजा त्याग पत्र

बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने दिया इस्तीफा,सरकार को भेजा त्याग पत्र

बिहार शिक्षा विभाग (Bihar Education Department) के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (Additional Chief Secretary  KK Pathak) ने त्याग दे दिया है। उन्होंने सरकार को अपना इस्तीफा Resigns भेज दिया है। उनका इस्तीफा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

By santosh singh 
Updated Date

पटना। बिहार शिक्षा विभाग (Bihar Education Department) के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (Additional Chief Secretary  KK Pathak) ने त्याग दे दिया है। उन्होंने सरकार को अपना इस्तीफा (Resigns) भेज दिया है। उनका इस्तीफा (Resigns) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि मैं केके पाठक अपर मुख्य सचिव (Additional Chief Secretary  KK Pathak) , शिक्षा विभाग (Education Department) , बिहार के पद का प्रभार स्वत: परित्याग करता हूं।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

बता दें कि बीते कुछ समय से केके पाठक काफी चर्चा में थे। शिक्षकों में भी उनको लेकर खौफ देखने को मिल रहा था। वहीं, विपक्ष भी लगातार उन पर आरोप लगा रहा था। बीजेपी नेताओं ने तो केके पाठक पर तानाशाही रवैया अपनाने का भी आरोप लगाया था। राजद और जदयू के एमएलसी भी केके पाठक के खिलाफ राज्यपाल के पास गए थे।

जानिए केके पाठक के बारे में ?

केके पाठक (kk pathak) 1990 बैच के IAS अधिकारी रह चुके हैं।

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई

उन्होंने शुरुआती पढ़ाई यूपी से की थी। 1990 में उन्हें कटिहार में पहली पोस्टिंग मिली।

1996 में पहली बार केके पाठक पहली बार डीएम बने थे।

2015 में आबकारी नीति लागू करने में केके पाठक का अहम योगदान रहा।

केके पाठक (kk pathak) को जून 2023 में मद्य निषेध विभाग से हटाकर बिहार शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...