1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Adelaide Test : कम नहीं हो रही ऑस्ट्रेलिया की मुसीबतें! हेजलवुड के बाद स्टीव स्मिथ और लाबुशेन भी चोटिल

Adelaide Test : कम नहीं हो रही ऑस्ट्रेलिया की मुसीबतें! हेजलवुड के बाद स्टीव स्मिथ और लाबुशेन भी चोटिल

IND vs AUS Adelaide Test: ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मेजबान टीम के नजरिए अब तक अच्छी नहीं रही है। टीम को पहले पर्थ टेस्ट में 295 रनों की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। वहीं, अब एडिलेड टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ियों के चोटिल होने की खबरें सामने आ रही हैं। टीम के अब तक तीन सीनियर खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs AUS Adelaide Test: ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मेजबान टीम के नजरिए अब तक अच्छी नहीं रही है। टीम को पहले पर्थ टेस्ट में 295 रनों की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। वहीं, अब एडिलेड टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ियों के चोटिल होने की खबरें सामने आ रही हैं। टीम के अब तक तीन सीनियर खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं।

पढ़ें :- अखिलेश यादव का CM योगी पर निशाना, कहा-2024 के चुनाव की हार की वजह से संतुलन बिगड़ गया है, इसीलिए ऐसे असंतुलित बयान आ रहे

दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पिंक बॉल टेस्ट मैच 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाना है, और ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज जोश हेजलवुड पहले ही चोट के चलते इस मैच से बाहर हो चुके हैं। अब टीम के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन के नेट्स में बैटिंग के दौरान चोटिल होने की खबरें सामने आ रही हैं। रेव स्पोर्ट्ज़ ग्लोबल के अनुसार, मार्नस लैबुशेन की थ्रोडाउन से स्टीव स्मिथ की उंगलियां चोटिल हो गईं, जिसके बाद वे दर्द में थे। फिजियो की देखरेख में स्मिथ नेट्स से बाहर निकल गए।

स्टीव स्मिथ की चोट कितनी गंभीर है। दूसरे टेस्ट में वह हिस्सा लेंगे या नहीं, इस पर अभी कोई खुलासा नहीं हो सका है। दूसरी तरफ, नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए लैबुशेन चोटिल हो गए। विटोरी की एक उछलती हुई गेंद पर उन्हें चोट लग गई। हालांकि, चोट लगने के बाद भी लाबुशेन ने बल्लेबाजी जारी रखी।

बता दें कि पर्थ में खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में स्मिथ और लाबुशेन फ्लॉप रहे थे। स्मिथ ने दोनों पारियों में क्रमश: 00 और 17 रन स्कोर किए थे, जबकि लाबुशेन ने दोनों पारियों में क्रमश: 2 और 3 रन बनाए थे। हालांकि, दोनों सीनियर खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम का अहम हिस्सा है। ऐसे में एडिलेड टेस्ट से पहले दोनों का चोटिल होना मेजबान की मुसीबतें बढ़ा सकता है।

पढ़ें :- देश के संविधान व जनता की आवाज़ पर हमला करने वाले इन चार लोगों को सज़ा दिलाकर रहेंगे, ये मेरी गारंटी है : राहुल गांधी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...