1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बाढ़ की आशंका वाले संवेदनशील इलाकों में पहले से ही पर्याप्त प्रबंध कर लिए जाएं: सीएम योगी

बाढ़ की आशंका वाले संवेदनशील इलाकों में पहले से ही पर्याप्त प्रबंध कर लिए जाएं: सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रदेश के कई हिस्सों में भारी वर्षा के चलते जलभराव, सड़क क्षति और कुछ क्षेत्रों में नदियों के जलस्तर में तेज वृद्धि देखी गई है। इस पर सतत निगरानी रखी जाए। सभी जलभराव प्रभावित क्षेत्रों से जल निकासी यथाशीघ्र की जाए, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ से बचाव को लेकर कई निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, तटवर्ती क्षेत्रों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को सक्रिय मोड में रखा जाए। साथ ही कहा, सभी जलभराव प्रभावित क्षेत्रों से जल निकासी यथाशीघ्र की जाए, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।

पढ़ें :- SBI के 3,800 से अधिक ग्राहकों का डार्क वेब पर डेटा लीक, कांग्रेस बोली-मोदी-शाह साइबर सिक्योरिटी का लाख ढिंढोरा पीट लें, साइबर अटैक ने खोली पोल

मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रदेश के कई हिस्सों में भारी वर्षा के चलते जलभराव, सड़क क्षति और कुछ क्षेत्रों में नदियों के जलस्तर में तेज वृद्धि देखी गई है। इस पर सतत निगरानी रखी जाए। सभी जलभराव प्रभावित क्षेत्रों से जल निकासी यथाशीघ्र की जाए, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।

बाढ़ की आशंका वाले संवेदनशील इलाकों में पहले से ही पर्याप्त प्रबंध कर लिए जाएं। राहत और बचाव दलों को सतर्क रखा जाए। नाव, सर्च लाइट, जीवन रक्षक उपकरण, मेडिकल किट जैसी सभी आवश्यक सामग्रियां पूरी तत्परता के साथ तैयार रहें। तटवर्ती क्षेत्रों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को सक्रिय मोड में रखा जाए।

बता दें कि, बीते कुछ दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिसके चलते बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्याप्त प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।

 

पढ़ें :- दुनिया खत्म हो जाएगी, स्वर्ग का लालच दिया: केन्या के ईसाई धर्मगुरू ने 190 बच्चों को भूखा मारा: 400 शव मिलें

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...