1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Aditi Rao Hydari Wedding: अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ संग गुपचुप रचाई शादी, ऐसे हुआ खुलासा

Aditi Rao Hydari Wedding: अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ संग गुपचुप रचाई शादी, ऐसे हुआ खुलासा

अदिति राव हैदरी ने अपने लॉन्ग टाइम पार्टनर सिद्धार्थ से शादी कर ली है. खबरों के मुताबिक दोनों ने तेलंगाना के रंगनाथ स्वामी मंदिर में फेरे लिए हैं. अदिति और सिद्धार्थ ने बेहद इंटीमेट सेरेमनी में शादी की है जिसमें सिर्फ उनकी फैमिली और करीबी रिश्तेदारों ने शिरकत की थी.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Aditi Rao Hydari Wedding: अदिति राव हैदरी ने अपने लॉन्ग टाइम पार्टनर सिद्धार्थ से शादी कर ली है. खबरों के मुताबिक दोनों ने तेलंगाना के रंगनाथ स्वामी मंदिर में फेरे लिए हैं. अदिति और सिद्धार्थ ने बेहद इंटीमेट सेरेमनी में शादी की है जिसमें सिर्फ उनकी फैमिली और करीबी रिश्तेदारों ने शिरकत की थी.

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट की मानें तो अदिति और सिद्धार्थ ने अपने ट्रेडिशनल रीति-रिवाजों के मुताबिक शादी की है. उनकी शादी के लिए तमिलनाडु के पुजारियों को बुलाया गया था. जिस मंदिर में दोनों की शादी हुई है वानापर्थी में है और ऐसे में इस जगह से अदिति का खास कनेक्शन है.

दरअसल एक्ट्रेस के नाना वानापर्थी संस्थानम के आखिरी शासक थे. इसके अलावा उनका ताल्लुक एक शाही परिवार से हैं. अदिति अकबर हैदरी की परपोती हैं. उनके दादा मुहम्मद सालेह अकबर हैदरी असम के पूर्व राज्यपाल भी रह चुके हैं.

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ अपनी लाइफ को पर्सनल रखना पसंद करते हैं और शायद यही वजह है कि उन्होंने बहुत गुपचुप तरीके से शादी रचाई है. हालांकि अभी तक कपल ने अपनी शादी की अमाउंसमेंट नहीं की है और ना ही उनकी शादी की कोई तस्वीर सामने आई है.

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप


अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने साल 2021 की तमिल-तेलुगु फिल्म ‘महा समुद्रम’ में एक साथ काम किया था. यहीं से दोनों का प्यार परवान चढ़ा. इसके बाद अदिति और सिद्धार्थ कई बार एक साथ स्पॉट हुए. दोनों को अक्सर एक साथ रील्स बनाते भी देखा जा चुका है.

पढ़ें :- कोरियन सिंगर ने गाया ‘लॉलीपॉप लागेलू,’ भोजपुरिया अंदाज देख झूम उठा IIT कानपुर का पूरा कैंपस
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...