1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Operation Sindoor को लेकर अदनान सामी ने जाहिर की खुशी, पोस्ट शेयर कर बोल- सिंदूर से तंदूर तक

Operation Sindoor को लेकर अदनान सामी ने जाहिर की खुशी, पोस्ट शेयर कर बोल- सिंदूर से तंदूर तक

भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाते हुए मिसाइल अटैक किया और पहलगाम में हुए हमले का बदला ले लिया है. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, कुल मिलाकर, 9 जगहों को निशाना बनाया गया है.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Adnan Sami Reaction On Operation Sindoor: भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाते हुए मिसाइल अटैक किया और पहलगाम में हुए हमले का बदला ले लिया है. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, कुल मिलाकर, 9 जगहों को निशाना बनाया गया है. इसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है. जिसे सेना, नौसेना और वायुसेना ने मिलकर किया है. वहीं इस खबर को सुनकर पूरे देश में खुशी की लेहर है.

पढ़ें :- मलाइका अरोड़ा ने खरीदी धांसू Thar Roxx Star Edition, जानिए कीमत और शानदार फीचर्स

इसी बीच सिंगर अदनान सामी ने भी इस पर रिएक्ट किया है. उन्होंने सराहना करते हुए कई सारे पोस्ट शेयर किए हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं.  सिंगर अदनान सामी ने हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं. उन्होंने पहलगाम हमले पर भी अपना रिएक्शन दिया था. वहीं अब उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बाद अपनी खुशी जाहिर की है.

पढ़ें :- भूमि पेडनेकर ने Gen Z को पढ़ाया संस्कृति का पाठ, तो उनकी ही टीचर ने पूछा अब जिम्मेदारी और सम्मान पर तुम्हारी नई अप्रोच कैसे बन गई?

बता दें, अदनान सामी ने ऑपरेशन सिंदूर का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘जय हिंद.’ इसके साथ ही तिरंगे वाली इमोजी भी पोस्ट की है. इसके अलावा, अदनान ने एक पोस्टर और शेयर किया है, जिसमें लिखा है, ‘सिंदूर से तंदूर तक.’ वहीं उन्होंने इनके पोस्ट्स के अलावा दो एक और पोस्ट शेयर की है, जिसमें न्यूज एंकर के सिर पर गन तानी हुई है. इसे शेयर करते हुए लिखा- ‘पाकिस्तानी टीवी न्यूज एंटर इस समय. ऑल इज वेल.’

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...