1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. AUS vs PAK: 22 साल बाद पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में रौंदा; 2-1 से जीती वनडे सीरीज

AUS vs PAK: 22 साल बाद पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में रौंदा; 2-1 से जीती वनडे सीरीज

Australia vs Pakistan, 3rd ODI : मोहम्मद रिजवान की अगुवाई पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में वनडे सीरीज हराकर इतिहास रच दिया है। टीम ने रविवार को खेले गए तीन मैचों की वनडे के आखिरी मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज की। इसके साथ ही टीम ने साल 22 के सूखे को खत्म करते हुए ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज अपने नाम की है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Australia vs Pakistan, 3rd ODI : मोहम्मद रिजवान की अगुवाई पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में वनडे सीरीज हराकर इतिहास रच दिया है। टीम ने रविवार को खेले गए तीन मैचों की वनडे के आखिरी मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज की। इसके साथ ही टीम ने साल 22 के सूखे को खत्म करते हुए ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज अपने नाम की है।

पढ़ें :- भारत से मिली लगातार दो हार के बाद न्यूजीलैंड टीम में कई बड़े बदलाव, कोई हुआ बाहर तो किसी को मिला मौका

दरअसल, साल 2002 में वकार यूनिस की कप्तानी में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज में 2-1 से हराया था, जिसके बाद अब टीम ने एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हराया है। इस मैच में पाकिस्तान की तेज गेंदबाजों खासकर हारिस रऊफ का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीन मैचों में 10 विकेट अपने नाम किए। जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया है। इसके अलावा, रऊफ दूसरे और तीसरे मैच के प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान तीसरे वनडे में क्या-क्या हुआ

पर्थ स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 35 ओवर में महज 140 रन पर ढेर हो गयी। इस दौरान चोटिल कूपर कोनोली बल्लेबाजी के लिए नहीं आए। पाकिस्तान की ओर से नसीम शाह और शाहीन अफरीदी ने 3-3 विकेट झटके। हारिस रऊफ ने दो और मोहम्मद हसनैन को एक विकेट मिला।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने 26.5 ओवर में 2 विकेट खोकर आसान जीत हासिल की। सईम अयूब 42 और अब्दुल्ला शफीक 37 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान मोहम्मद रिजवान 30 और बाबर आजम 28 रन बनाकर की नाबाद लौटे। इससे पहले पाकिस्तान ने दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया था।

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...