टीवी की मशहूर एक्ट्रेस राजश्री रानी और एक्टर गौरव मुकेश जैन की शादी के 3 साल बाद उनके घर किलकारियां गूंज उठी हैं। आज गुरुवार (1 फरवरी) सुबह करीब 5 बजे राजश्री ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया।
मुंबई : टीवी की मशहूर एक्ट्रेस राजश्री रानी और एक्टर गौरव मुकेश जैन की शादी के 3 साल बाद उनके घर किलकारियां गूंज उठी हैं। आज गुरुवार (1 फरवरी) सुबह करीब 5 बजे राजश्री ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। गौरव ने मीडिया के साथ नन्हे फरिश्ते के आगमन की खुशखबरी शेयर की। गौरव ने बताया कि राजश्री ने बेबी बॉय को जन्म दिया है और अब परिवार बेहद खुश है।
सभी लोग इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हमारी जिंदगी में अब बड़ा मोमेंट आ गया है और हम काफी एक्साइटेड हैं। जच्चा और बच्चा दोनों ठीक हैं। फैंस को सोशल मीडिया के माध्यम से भी इस गुड न्यूज का इंतजार है। वे बेबी को देखने के लिए बेताब हैं। बता दें कि कपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है।
View this post on Instagram
पढ़ें :- Bollywood actor Harshvardhan Rane gift : बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे को गिफ्ट में मिली 3.5 करोड़ की डिफेंडर , जानें किसने दिया खास तोहफा
वे जिंदगी के छोटे-छोटे मोमेंट भी शेयर करते हैं। प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान भी राजश्री ने इंस्टाग्राम अकाउंट से कई फोटो और वीडियो डाले थे। उन्होंने बेबी बंप खूब फ्लॉन्ट किया। टीवी के पॉपुलर शो ‘सुहानी सी एक लड़की‘ और ‘इमली’ में राजश्री व गौरव ने साथ काम किया था।