एक्टर (actor) और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा (Choreographer Dhanashree Verma) और युजवेंद्र चहल (yuzvendra chahal) के तलाक के बाद एक्ट्रेस (Actress)लगातार खबरों में बनी हुई हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं।
नई दिल्ली: एक्टर (actor) और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा (Choreographer Dhanashree Verma) और युजवेंद्र चहल (yuzvendra chahal) के तलाक के बाद एक्ट्रेस (Actress)लगातार खबरों में बनी हुई हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं।
आपको बता दें, इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करते हुए भद्दे कमेंट्स किए हैं। तलाक के बाद धनश्री (Dhanashree) ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से भारी एलिमनी ली है। कमेंट्स करके लोगों ने इसी चीज पर उन्हें ट्रोल किया है।
धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में धनश्री व्हाइट रंग का टैंक टॉप पहना है। धनश्री ने तस्वीरों में अपना नो मेकअप लुक फ्लॉन्ट किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए धनश्री (Dhanashree) ने कैप्शन लिखा- “रुककर देखना ठीक है।” धनश्री ने अलग-अलग एंगल से अपनी सेल्फी वाली तस्वीरें शेयर की हैं। धनश्री के इस पोस्ट पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनपर प्यार लुटाया है।
View this post on Instagram
पढ़ें :- Batwara 1947 First Look : आमिर खान की 'बंटवारा 1947' का फर्स्ट लुक जारी, सनी देओल और प्रीति जिंटा साथ आएंगे नजर
वहीं, ज्यादातर यूजर्स ने धनश्री को ट्रोल किया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी इस पोस्ट पर भद्दे कमेंट्स किए हैं। बहुत से यूजर्स ने पोस्ट करके लिखा भाई को धोखा क्यों दिया। एक यूजर ने लिखा- पहली भारतीय महिला बनी पांच करोड़ कमाने वालीं। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा- एलिमनी के 4.75 करोड़ कहां है। वहीं, एक यूजर ने कमेंट किया- बी योर ओन शुगर डैडी। ये कैप्शन युजवेंद्र की एक टी-शर्ट पर लिखा जो जमकर वायरल हुआ था।