1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. कानपुर के बाद अजमेर में ट्रेन पलटने की साजिश! पटरी पर रखे 70 किलो के दो सीमेंट ब्लॉक से हुई जोरदार टक्कर

कानपुर के बाद अजमेर में ट्रेन पलटने की साजिश! पटरी पर रखे 70 किलो के दो सीमेंट ब्लॉक से हुई जोरदार टक्कर

Ajmer train accident conspiracy: यूपी के कानपुर में रविवार रात कालिंदी एक्सप्रेस का इंजन पटरी पर रखे एक गैस सिलेन्डर से टकरा गया, जिसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने गैस सिलेंडर के साथ पटरी के पास से पेट्रोल, बारूद और माचिस बरामद किया। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच एजेंसियां जांच में जुटी हुई हैं। इसी बीच राजस्थान के अजमेर में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां पर मालगाड़ी पटरी पर रखे करीब 70 किलो वजन के सीमेंट से टकरा गयी। हालांकि, ट्रेन हादसे का शिकार होने से बच गयी। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- हरियाणा में बिजली कर्मियों ने हड़ताल की खत्म, सीएम नायम सिंह सैनी के साथ बैठक के बाद किया एलान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजमेर में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के फुलेरा-अहमदाबाद रूट पर मालगाड़ी से टक्कर के बाद रेलवे पटरी पर भारी-भरकम दो सीमेंट ब्लॉक बरामद किए गए हैं। रेलवे ट्रैक पर एक किलोमीटर तक की दूरी में दोनों सीमेंट ब्लॉक रखे गए थे। सराधना और बांगर ग्राम स्टेशन के बीच सोमवार रात करीब 10.30 बजे एक मालगाड़ी का इंजन भारी-भरकम एक सीमेंट ब्लॉक से टकराया। राहत की बात यह रही कि टक्कर से यह ब्लॉक टूट गया और ट्रेन सुरक्षित गुजर गई। नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। इसके अलावा, करीब एक किलोमीटर दूर ट्रैक के किनारे दूसरा दूसरा सीमेंट ब्लॉक भी बरामद हुआ है।

ट्रैक पर सीमेंट ब्लॉक होने की जानकारी मिलने के बाद डीएफसीसी और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद अधिकारियों ने सराधना से बांगड़ ग्राम स्टेशन तक पेट्रोलिंग भी की। इस मामले में डीएफसीसी कर्मचारी रवि बुंदेला और विश्वजीत दास ने एफआईआर दर्ज करवाई है। अजमेर के मंगालियावास पुलिस थाने में रेलवे ऐक्ट और प्रिवेंशन ऑफ डेमेज को पब्लिक प्रॉपर्टी ऐक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि कानपुर में ट्रैक पर सिलेंडर रखे जाने के मामले में आतंकी साजिश का अंदेशा है। फिलहाल, जांच एजेंसियां एक्टिव हुईं हैं और संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं।

पढ़ें :- Lahore AQI :  लाहौर बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, जानें दूसरे और तीसरे नंबर पर किस शहर का नाम
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...