जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई है, जिस कारण भारत के लोगों के बीच काफी ज्यादा गुस्सा है। इस मामले को लेकर भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े फैसले लिए है। इसी बीच अब ऐसी रिपोर्ट है कि पाकिस्तान में सुनील शेट्टी की फिल्म केसरी वीर रिलीज नहीं की जाएगी।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई है, जिस कारण भारत के लोगों के बीच काफी ज्यादा गुस्सा है। इस मामले को लेकर भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े फैसले लिए है। इसी बीच अब ऐसी रिपोर्ट है कि पाकिस्तान में सुनील शेट्टी की फिल्म केसरी वीर रिलीज नहीं की जाएगी। आइए जानते है कि इस बारे में फिल्म के प्रोड्यूसर ने क्या कहा है।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुनील शेट्टी की ‘केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी। निर्माता कनु चौहान ने इस फिल्म की पाकिस्तान में रिलीज पर रोक लगा दी है। इस फिल्म में सूरज पंचोली, विवेक ओबेरॉय और सुनील शेट्टी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का दमदार ट्रेलर 29 अप्रैल, 2025 को रिलीज किया जाएगा। केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ फिल्म की कहानी 14वीं शताब्दी के दौरान आक्रमणकारियों से सोमनाथ मंदिर की रक्षा करने वाले साहसी योद्धाओं को दिखाया गया है।
View this post on Instagram
पढ़ें :- Bollywood actor Harshvardhan Rane gift : बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे को गिफ्ट में मिली 3.5 करोड़ की डिफेंडर , जानें किसने दिया खास तोहफा
निर्माता कनु चौहान ने बताया कि उन्होंने अपने विदेशी वितरक को निर्देश दिया है कि वे हाल ही में पाकिस्तान से भारत की धरती पर हुए आतंकवादी हमले के बाद उनकी फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज होने से रोकें। चौहान ने कहा कि पाकिस्तान में ‘केसरी वीर’ को रिलीज करना कोई विकल्प नहीं है, उन्होंने आतंकवादी हमले में अपनी जान गंवाने वाले निर्दोष पीड़ितों के समर्थन में नैतिक रुख अपनाया। ‘केसरी वीर’ भारत और अन्य अंतर्राष्ट्रीय जगहों जैसे यूएसए, खाड़ी, यूके और उत्तरी अमेरिका में रिलीज होगी। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।