1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी विधानसभा अध्यक्ष के घर पहुंचकर सीएम योगी ने जाना उनका हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

यूपी विधानसभा अध्यक्ष के घर पहुंचकर सीएम योगी ने जाना उनका हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के घर पहुंचे, जहां उन्होंने उनका हालचाल जाना। दरअसल, तबीयत बिगड़ने के बाद उनका गुरुग्राम में ऑपरेशन हुआ था। मंगलवार को सीएम योगी विधानसभा अध्यक्ष के 16-कालिदास मार्ग लखनऊ स्थित आवास पहुंचे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के घर पहुंचे, जहां उन्होंने उनका हालचाल जाना। दरअसल, तबीयत बिगड़ने के बाद उनका गुरुग्राम में ऑपरेशन हुआ था। मंगलवार को सीएम योगी विधानसभा अध्यक्ष के 16-कालिदास मार्ग लखनऊ स्थित आवास पहुंचे।

पढ़ें :- BJP-RSS के इस सिस्टम ने रोजगार खत्म किया, विश्वविद्यालयों पर कब्जा किया, आपके ऊपर हमला किया...छात्रों से संवाद के दौरान बोले राहुल गांधी

इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह और सरोजनीनगर से भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह भी मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की पिछले महीने ओपन हॉर्ट सर्जरी की गई थी तब से वह स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।

पढ़ें :- बुटवल से यात्रियों को छोड़कर लौट रही स्लीपर बस में तस्करी का माल, दो हिरासत में

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...