1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. चुनाव के बाद हम सफ़ाई कर्मचारियों के लिए पक्के मकान बनवाएंगे…केजरीवाल का एक और बड़ा वादा

चुनाव के बाद हम सफ़ाई कर्मचारियों के लिए पक्के मकान बनवाएंगे…केजरीवाल का एक और बड़ा वादा

दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार जारी है। चुनाव प्रचार के बीच आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सफाई कर्मचारियों और अन्य सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा, अगर केंद्र सरकार सब्सिडी पर जमीन उपलब्ध कराए तो आप सरकार उस पर मकान बनवाएगी। आसान किस्तों में सफाई कर्मचारियों को मालिकाना हक देगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Delhi elections: दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार जारी है। चुनाव प्रचार के बीच आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सफाई कर्मचारियों और अन्य सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा, अगर केंद्र सरकार सब्सिडी पर जमीन उपलब्ध कराए तो आप सरकार उस पर मकान बनवाएगी। आसान किस्तों में सफाई कर्मचारियों को मालिकाना हक देगी।

पढ़ें :- Rain alert: यूपी में कल से मिल सकती है भीषण गर्मी से राहत, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, मेरा सपना है कि हमारे सफ़ाई कर्मचारी भाई-बहनों के पास अपना ख़ुद का मकान हो और वे सम्मान के साथ अपनी ज़िंदगी जीयें। चुनाव के बाद हम सफ़ाई कर्मचारियों के लिए पक्के मकान बनवाएंगे। एक बार शुरू हो जाने के बाद अन्य सरकारी कर्मचारियों के लिए भी लागू करेंगे। दिल्ली की ज़मीन केंद्र सरकार के अधीन है। मेरा अनुरोध है कि केंद्र सरकार ज़मीन उपलब्ध कराए, मकान हम बनवा देंगे।

केजरीवाल ने इस योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस हाउसिंग स्कीम की शुरुआत एमसीडी और एनडीएमसी के सफाई कर्मचारियों से की जाए। इसके अंदर जमीन केंद्र सरकार दे और दिल्ली सरकार मकान बनवा देगी। नौकरी के दौरान ही सफाई कर्मचारी किश्तों में घर खरीद सकेंगे और रिटायर होने के बाद वह इसमें शिफ्ट हो सकेंगे। अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर रियायती दरों पर जमीन देने का अनुरोध किया है।

 

पढ़ें :- सऊदी अरब की बड़ी तेल कंपनी 'अरामको' का हेलीकॉप्टर रास तानूरा में क्रैश, 14 लोगों की मौत

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...