1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अग्निपथ योजना भारतीय सेना और देश की रक्षा करने का सपना देखने वाले बहादुर युवाओं का अपमान है: राहुल गांधी

अग्निपथ योजना भारतीय सेना और देश की रक्षा करने का सपना देखने वाले बहादुर युवाओं का अपमान है: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, अग्निपथ योजना भारतीय सेना और देश की रक्षा करने का सपना देखने वाले बहादुर युवाओं का अपमान है। यह भारतीय सेना की नहीं, नरेंद्र मोदी के कार्यालय में बनी योजना है जिसे सेना पर थोप दिया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। पहले चरण की वोटिंग में महज तीन दिन शेष है। इससे पहले युवाओं के लिए कांग्रेस की तरफ से लगातार कई बड़े वादे किए जा रहे हैं और भाजपा सरकार पर निशाना भी साधा जा रहा है। अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने INDIA गठबंधन की सरकार बनते ही हम अग्निपथ योजना को तुरंत रद्द कर देंगे।

पढ़ें :- Spain train accident :  स्पेन में 2 high-speed trains में भीषण टक्कर, 39 लोगों की मौत , साल भर में दूसरा बड़ा हादसा

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, अग्निपथ योजना भारतीय सेना और देश की रक्षा करने का सपना देखने वाले बहादुर युवाओं का अपमान है। यह भारतीय सेना की नहीं, नरेंद्र मोदी के कार्यालय में बनी योजना है जिसे सेना पर थोप दिया गया है।

साथ ही लिखा कि, शहीदों के साथ दो तरह का व्यवहार नहीं किया जा सकता, हर व्यक्ति जो देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देता है उसे शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। INDIA की सरकार बनते ही हम इस योजना को तुरंत रद्द कर पुरानी स्थायी भर्ती प्रक्रिया फिर से लागू करेंगे।

बता दें कि, राहुल गांधी की तरफ से लगातार अग्निपथ योजना को लेकर सवाल उठाया जा रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान भी वो इस योजना को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर दिख रहे हैं और इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर इस योजना को रद्द कर पहले की तरफ भर्ती प्र​क्रिया कराने का वादा कर रहे हैं।

 

पढ़ें :- Cyclone Arnab को लेकर CM योगी ने दिये सख्त निर्देश, राहत-बचाव की तैयारी रखने और फसल-पशुधन की सुरक्षा पर जोर

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...